Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

शबाना आजमी 'आवारापन-2' में आएंगी नजर, 14 अगस्त को फिल्म होगी रिलीज

Shabana Azmi, Awarapan 2, Bollywood, Bollywood News, Latest Bollywood News, Mumbai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 17:49 IST

पर्दे पर हमेशा मजबूत और यथार्थवादी महिला किरदार निभाने वाली अभिनेत्री शबाना आजमी अब एक नए अवतार से सभी को चौंकाने के लिए तैयार हैं। 75 साल की उम्र में वह आगामी फिल्म 'आवारापन 2' में पहली बार एक नेगेटिव रोल निभाने जा रही हैं। गुरुवार को विशेष भट्ट ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने अभिनेत्री शबाना आजमी के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "नफीसा सिर्फ शबाना जी ही हो सकती थीं...वह पिछले साल अपने जन्मदिन पर घर आईं, और सब कुछ अपनी जगह पर आ गया।"

विशेष भट्ट ने आगे लिखा, "नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी का इस फ्रैंजाइजी में स्वागत करना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है। यह पड़ाव उनके शानदार करियर का पहला खलनायकी वाला रोल होगा। वह अपने किरदार से एक बेमिसाल असर और मौजूदगी लेकर आती हैं जो कहानी को पूरी तरह से बदल देगी।

'आवारापन 2' 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में आएगी।" बताया जा रहा है कि फिल्म में अभिनेत्री का किरदार काफी मजबूत और प्रभावशाली है, जो फिल्म की पूरी कहानी और ड्रामेटिक टकराव को एक नया मोड़ देगा। पांच दशक से ज्यादा लंबे करियर और 150 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री शबाना आजमी ने बहुत कम नकारात्मक किरदार निभाई हैं, लेकिन फिल्म 'आवारापन 2' में वह एक निगेटिव रोल में नजर आएंगी।

इस किरदार की कल्पना पहले लेखक बिलाल सिद्दीकी ने की थी, जिसके लिए निर्माता-निर्देशक पहली पसंद के तौर पर शबाना आजमी को चुना, जो इस किरदार को पर्दे पर जीवंत करती नजर आएंगी। ऐसा पहली बार होगा, जब शबाना आजमी 'विशेष फिल्म्स' के बैनर तले काम करती नजर आएंगी। साथ ही, इमरान हाशमी के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगी।

नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित इस फिल्म में इमरान हाशमी (शिवम मलिक के रूप में) और दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। 'आवारापन 2' की कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है और इसे विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Shabana Azmi , Awarapan 2 , Bollywood , Bollywood News , Latest Bollywood News , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD