Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी धर्मेंद्र प्रधान ने नेफियू रियो से की मुलाकात कीर्ति वर्धन सिंह ने मध्य एशिया और एससीओ के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई पीएम मोदी के 12 वर्षों के सफल कार्यकाल में गरीब कल्याण के क्षेत्र में नए कीर्तिमान बने : पुष्कर सिंह धामी नेपाल में सड़क किनारे खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, आठ की मौत और 16 घायल मोहन यादव ने साइबर सेल के लिए एआई सुरक्षा प्लेटफॉर्म और साइबर विशेषज्ञों को मंजूरी दी पूर्वोत्तर का बड़ा लॉजिस्टिक्स हब बन रहा असम : हिमंता बिस्वा सरमा ग्रामीण जल आपूर्ति योजनाएं सौर ऊर्जा पर आधारित होंगी : सीएम देवेंद्र फडणवीस नीति आयोग की बैठक में त्रिपुरा का विजन 2047 पेश, माणिक साहा ने कनेक्टिविटी और विकास परियोजनाओं पर मांगा सहयोग भारत और स्विट्जरलैंड ने आर्थिक संबंधों को और गहरा करने की प्रतिबद्धता दोहराई : पीयूष गोयल धमाल 4 का धांसू ट्रेलर रिलीज, एक बार फिर शुरू हुई खजाने की अनोखी खोज जयंत चौधरी ने आईटीआई में व्यापक बदलाव के लिए रणनीतिक सलाहकार व सुधार कार्यबल-सारथी की पहली बैठक की अध्यक्षता की जंडियाला वासियों के लिए खुशखबरी अजनाला के 61 गांवों में ईसाई समुदाय के कल्याण के लिए 15.25 करोड़ रुपये की लागत से बनाए जाएंगे सामुदायिक भवन : कुलदीप सिंह धालीवाल धर्मेंद्र प्रधान ने भारत के नवाचार और स्टार्टअप व्यवस्था को प्रदर्शित करने वाले भारत इनोवेट्स पर रणनीतिक दस्तावेज़ जारी किए गुलाब चंद कटारिया ने नई दिल्ली में उच्चस्तरीय बैठकों की श्रृंखला की राजनाथ सिंह ने हैदराबाद स्थित डीआरडीएल में अत्याधुनिक हथियार प्रणाली परिसर का उद्घाटन किया मनदीप सिंह बराड़ ने एनएचएम कार्यक्रमों की समीक्षा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और राष्ट्रीय सुरक्षा को मिली नई मजबूती हरियाणा ने दी 912 करोड़ से अधिक के बिजली अवसंरचना विस्तार को मंजूरी सोनीपत का नागरिक अस्पताल अब होगा 300 बिस्तरों का, हिसार के पनिहार चक में खुलेगा नया उप-स्वास्थ्य केंद्र

 

बढ़ती उम्र में गिरने का खतरा सबसे ज्यादा, जानें इस जोखिम को कैसे कम करता है योगासन

Health
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 15:26 IST

उम्र बढ़ने के साथ-साथ गिरने का खतरा सबसे ज्यादा हो जाता है। छोटी-सी असावधानी या कमजोर संतुलन बुजुर्गों को गंभीर चोट पहुंचा सकता है। ऐसी स्थिति में योगासन एक सुरक्षित और प्रभावी उपाय साबित हो रहा है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, नियमित योगाभ्यास बुजुर्गों में गिरने के जोखिम को काफी हद तक कम कर सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन भी चेतावनी देता है कि गिरना बुजुर्गों में चोट और विकलांगता का प्रमुख कारण है। 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों में संतुलन बिगड़ना, मांसपेशियों में कमजोरी और जोड़ों की अकड़न आम समस्या बन जाती है। इन सबके कारण रोजमर्रा के कामों में भी दिक्कत होती है और गिरने की आशंका बढ़ जाती है। रिसर्च बताती है कि योग इन समस्याओं का बेहतरीन समाधान है। 

नियमित योग से शरीर का संतुलन, तालमेल और शारीरिक गतिशीलता में उल्लेखनीय सुधार आता है। एक व्यवस्थित समीक्षा और मेटा-एनालिसिस में 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों पर किए गए अध्ययनों का विश्लेषण किया गया। नतीजे चौंकाने वाले रहे। योग करने वाले बुजुर्गों में बैलेंस और मोबिलिटी दोनों ही बेहतर पाए गए, जिससे गिरने का खतरा साफ तौर पर कम हुआ।

आसान योगासन जैसे वृक्षासन, ताड़ासन, भुजंगासन और सेतु बंधासन पैरों, कमर और पीठ की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं। ये आसन संतुलन की क्षमता बढ़ाते हैं और शरीर को स्थिर रखने में मदद करते हैं। साथ ही, योग से मन शांत रहता है, डर और घबराहट कम होती है, जिससे आत्मविश्वास बढ़ता है।

आयुष मंत्रालय के मुताबिक, योग सिर्फ शारीरिक फिटनेस ही नहीं बढ़ाता, बल्कि बुजुर्गों को स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने में भी सहायक है। विशेषज्ञों का कहना है कि रोज सिर्फ 20-30 मिनट योग करने से भी फायदा मिल सकता है। शुरुआत में किसी योग प्रशिक्षक की देखरेख में अभ्यास करना बेहतर होता है, खासकर उन लोगों के लिए जिन्हें पहले से कोई बीमारी हो।

 

Tags: Health

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD