Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

12 जून 2026 का पंचांग : प्रदोष व्रत के साथ बन रहे शुभ योग, जानिए तिथि, मुहूर्त और राहुकाल का समय

Religious
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 11 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 15:16 IST

सनातन धर्म में पंचांग का विशेष महत्व होता है। किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ, व्रत या धार्मिक आयोजन से पहले पंचांग देखकर ही समय और मुहूर्त निर्धारित किया जाता है। पंचांग न केवल तिथि, नक्षत्र और योग की जानकारी देता है, बल्कि दिन के शुभ और अशुभ समय के बारे में भी बताता है। इसी क्रम में 12 जून 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक दृष्टि से खास माना जा रहा है, क्योंकि इस दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

इसके साथ ही कई महत्वपूर्ण योग भी बन रहे हैं, जो पूजा-पाठ और भगवान शिव की आराधना के लिए शुभ माने जाते हैं। पंचांग के अनुसार, शुक्रवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। यह तिथि शाम 7 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। इसके बाद त्रयोदशी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। प्रदोष व्रत त्रयोदशी तिथि में किया जाता है, इसलिए शाम के समय भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व रहेगा।

मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करने पर घर में सुख-शांति बनी रहती है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं। वहीं, दिन की शुरुआत अश्विनी नक्षत्र में होगी, जो सुबह 6 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। इसके बाद भरणी नक्षत्र शुरू हो जाएगा, और यह अगले दिन सुबह 4 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष के अनुसार, भरणी नक्षत्र को मेहनत, हिम्मत और आगे बढ़ने की शक्ति देने वाला माना जाता है।

वहीं, योग की बात करें तो रात 9 बजकर 25 मिनट तक अतिगण्ड योग रहेगा। इसके बाद सुकर्मा योग शुरू होगा। सुकर्मा योग को अच्छे और शुभ कामों के लिए लाभदायक माना जाता है। इन दिन चंद्रमा मेष राशि में रहेगा। वहीं सूर्य वृषभ राशि में स्थित है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि में चंद्रमा का गोचर लोगों में उत्साह, आत्मविश्वास और कार्य करने की ऊर्जा बढ़ाने वाला माना जाता है।

हालांकि किसी भी फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचने की सलाह दी जाती है। दिन के शुभ समय की बात करें तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। इस समय को दिन का सबसे अच्छा समय माना जाता है। अगर कोई जरूरी काम शुरू करना हो तो इस समय को अच्छा माना जाता है।

इसके अलावा ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 8 मिनट से 4 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। यह समय पूजा, ध्यान और भगवान का नाम लेने के लिए बहुत शुभ माना जाता है। वहीं अमृत काल रात 11 बजकर 45 मिनट से अगले दिन रात 1 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल सुबह 10 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा।

इस दौरान नया कार्य शुरू करने से बचना चाहिए। यमगण्ड काल दोपहर 3 बजकर 47 मिनट से शाम 5 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा दुर्मुहूर्त सुबह 8 बजकर 25 मिनट से 9 बजकर 19 मिनट तक तथा दोपहर 12 बजकर 53 मिनट से 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगा।

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD