Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

खुले डिजिटल नेटवर्क से खुदरा और वितरण तंत्र में बदलाव लाने पर जोर : पीयूष गोयल

Piyush Goyal, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 13:22 IST

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बुधवार को नई दिल्ली में ओएनडीसी और निर्मित भारत के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में खुले डिजिटल नेटवर्क के माध्यम से खुदरा (रिटेल) और वितरण तंत्र को मजबूत बनाने, छोटे उत्पादकों और कारीगरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने तथा नवाचार आधारित डिजिटल समाधानों के जरिए लॉजिस्टिक्स और मोबिलिटी सेवाओं को सशक्त करने पर चर्चा हुई।

पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "इन पहलों में बाजार तक पहुंच बढ़ाने, सेवा वितरण को बेहतर बनाने और व्यापक आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देने की बड़ी क्षमता है।" निर्मित भारत, डिजिटल कॉमर्स के लिए ओपन नेटवर्क (ओएनडीसी) की एक गैर-लाभकारी (नॉन-प्रॉफिट) सहायक संस्था है। ओएनडीसी भारत सरकार-समर्थित डिजिटल कॉमर्स नेटवर्क है।

इस महीने की शुरुआत में, राइड-हेलिंग प्लेटफॉर्म उबर ने ओएनडीसी में एक रणनीतिक निवेश की घोषणा की, जो भारत के ओपन डिजिटल कॉमर्स नेटवर्क में किसी वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी द्वारा किए गए शुरुआती निवेशों में से एक है। कंपनी के अनुसार, यह निवेश भारत के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) इकोसिस्टम के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है तथा खुले और इंटरऑपरेबल नेटवर्क के माध्यम से मोबिलिटी और लॉजिस्टिक्स सेवाओं के विकास की उसकी दीर्घकालिक रणनीति को दर्शाता है।

यह निवेश उबर और ओएनडीसी के बीच पहले से मौजूद साझेदारी को आगे बढ़ाता है। कंपनी इससे पहले भी ओएनडीसी नेटवर्क के साथ अपना एकीकरण कर चुकी है। ओएनडीसी के स्वतंत्र निदेशक आदिल ज़ैनुलभाई ने कहा कि यह निवेश भारत के डिजिटल कॉमर्स ढांचे और व्यवसायों के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने की उसकी क्षमता में बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

चेन्नई स्थित इस वैश्विक प्रौद्योगिकी कंपनी ने कहा कि यह निवेश तकनीक को सभी आकार के व्यवसायों, विशेषकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए अधिक सुलभ और समावेशी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान ओएनडीसी ने 21.8 करोड़ (218 मिलियन) लेनदेन दर्ज किए। इस दौरान नेटवर्क ने रिटेल, लॉजिस्टिक्स, मोबिलिटी और वित्तीय सेवाओं सहित कई क्षेत्रों में अपना विस्तार जारी रखा।

ओएनडीसी एक ऐसा खुला डिजिटल कॉमर्स नेटवर्क विकसित कर रहा है, जिसका लक्ष्य विभिन्न क्षेत्रों में इंटरऑपरेबिलिटी, समावेशिता और दक्षता को बढ़ावा देना है। साथ ही यह बिखरी हुई प्रणालियों, ऊंची प्रवेश बाधाओं और डिजिटल कॉमर्स में विश्वास की कमी जैसी संरचनात्मक चुनौतियों का समाधान करने की दिशा में भी काम कर रहा है।

 

Tags: Piyush Goyal , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD