Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

कीमती भगत ने गौधन की सुरक्षा एवं देखभाल को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गौधन को तत्काल गौशालाओं एवं कैटल पाउंडों में भेजना सुनिश्चित किया जाए: कीमती भगत

Dr SS Ahluwalia, Dr Sunny Singh Ahluwalia, Sunny Singh Ahluwalia, AAP Punjab, Prabhjot Kaur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

साहिबज़ादा अजीत सिंह नगर , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 12:47 IST

पंजाब गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री कीमती भगत ने कहा कि पंजाब सरकार और गौ सेवा आयोग गौधन की सुरक्षा, संरक्षण एवं उचित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं तथा इस संबंध में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिला प्रशासनिक परिसर में जिला प्रशासन, पुलिस, पशुपालन विभाग, स्थानीय निकायों तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि सड़कों पर घूम रहे बेसहारा एवं आवारा गौधन को जल्द से जल्द सुरक्षित रूप से गौशालाओं एवं सरकारी कैटल पाउंडों में पहुंचाया जाए।

उन्होंने कहा कि सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशु न केवल यातायात में बाधा उत्पन्न करते हैं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं तथा किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाने का भी कारण बनते हैं। इसलिए सभी संबंधित विभागों के आपसी समन्वय से इस समस्या का स्थायी एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

बैठक के दौरान सरकारी कैटल पाउंड गौशाला मग्रां (लालड़ू) की वर्तमान क्षमता, वहां रखे गए गौधन की संख्या, जिले में मौजूद बेसहारा गौधन की स्थिति तथा उनके संरक्षण एवं देखभाल के लिए बनाई गई योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। श्री कीमती भगत ने कहा कि बेसहारा गौधन को उचित आश्रय एवं देखभाल उपलब्ध कराने के साथ-साथ मानव जीवन एवं संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए गौ सेवा आयोग हर संभव प्रयास कर रहा है। 

उन्होंने गौ सेवा सेस के तहत एकत्रित राशि का उपयोग गौशालाओं के बुनियादी ढांचे, चारे, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रभावी ढंग से करने पर बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौशालाओं में रखे गए पशुओं का समय पर टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण तथा घायल पशुओं का उपचार सुनिश्चित किया जाए। 

इसके साथ ही उन्होंने उन डेयरी फार्मों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए, जो अपने पशुओं को सड़कों पर छोड़ देते हैं। बैठक में निजी एवं सरकारी गौशालाओं को दी जा रही सुविधाओं, पशुओं के लिए चिकित्सा सेवाओं, टीकाकरण, बिजली बिलों से संबंधित मामलों तथा गौधन की सुरक्षा के लिए की जा रही कार्रवाइयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

इस दौरान नगर निगम द्वारा गौ सेवा सेस के तहत एकत्रित राशि एवं उसके उपयोग संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। उपाध्यक्ष ने गौ तस्करी, गौ हत्या तथा गौमांस से संबंधित दर्ज मामलों की समीक्षा करते हुए स्लॉटर हाउसों की नियमित जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने आम जनता तथा संबंधित संस्थाओं से अपील की कि वे गौधन की सुरक्षा एवं संरक्षण के लिए पंजाब सरकार और गौ सेवा आयोग द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सक्रिय सहयोग दें। बैठक के दौरान उन्होंने गौधन की देखभाल से संबंधित विभिन्न कानूनों एवं नियमों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा इस संबंध में एक जानकारीपरक पुस्तिका भी वितरित की।

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त (ग्रामीण विकास) सोनम चौधरी, जिला योजना समिति की चेयरपर्सन प्रभजोत कौर, पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सन्नी सिंह आहलूवालिया, डीडीपीओ श्रीमती परमबीर कौर, जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, नगर निगम, पशुपालन विभाग, पंचायती राज संस्थाओं, स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि तथा जिले की सरकारी एवं निजी गौशालाओं के प्रबंधक उपस्थित थे।

 

Tags: Dr SS Ahluwalia , Dr Sunny Singh Ahluwalia , Sunny Singh Ahluwalia , AAP Punjab , Prabhjot Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD