Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

स्वास्थ्य संस्थानों मुरम्मत और नवीकरण से संबंधित बकाया कार्य जल्द से जल्द पूरा करें : आरती सिंह राव

गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा

Arti Singh Rao, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 11, 2026, 11:19 IST

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने अधिकारियों को निर्देश दिए प्रदेश में स्वास्थ्य संस्थानों के जितने भी मुरम्मत और नवीकरण से संबंधित कार्य हैं , उनको जल्द से जल्द पूरा किया जाए , कार्य में ढिलाई किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नए प्रोजेक्ट भी निर्धारित अवधि में पूरे कर लिए जाएं।

स्वास्थ्य मंत्री आज चंडीगढ़ में स्वास्थ्य विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के आला अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ सुमिता मिश्रा , लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अपूर्व कुमार सिंह, स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ मनीष बंसल, लोक निर्माण विभाग के इंजिनीयर इन चीफ श्री अनिल दहिया  के अलावा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

आरती सिंह राव ने स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सीएम अनाउंसमेंट एवं अन्य प्रोजेक्ट्स की समीक्षा की और निर्धारित अवधि में पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पीएचसी , सीएचसी , सब -हेल्थ सेंटर एवं सिविल अस्पतालों के भवनों से संबंधित जो भी सरकार ने घोषणाएं की हुई हैं , उन सभी पर कार्य में तेजी लाई जाए।  

साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर भी जोर देते  हुए कहा कि सभी अधिकारी निर्माणाधीन संस्थानों पर नजर रखें, अगर किसी भी प्रोजेक्ट्स में घटिया स्तर की गुणवत्ता पाई गई तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने यह भी कहा कि स्वास्थ्य संस्थानों में ऑपरेशन थिएटर , लैब एवं अन्य आवश्यक रूम चिकित्सा जरूरतों को ध्यान में रख कर नॉर्म्स के अनुसार बनाए जाएं। 

अगर आवश्यक हो तो टेक्निकल सीट्स बनाकर इस मामले में किसी एक्सपर्ट की सहायता भी ली जा सकती है। उन्होंने यह  भी कहा कि जिन स्वास्थ्य संस्थानों के भवन बन कर तैयार हो गए हैं उनकी फिनिशिंग करके जल्द से जल्द लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग को सौंपा जाये ताकि वहां पर मरीजों की ओपीडी एवं अन्य चिकित्सा शुरू की जा सके।

 

 

Tags: Arti Singh Rao , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD