Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें आत्मनिर्भर भारत : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 ईसीजीएनएसएस जैमर के लिए 449 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केवल सिंह ढिल्लों द्वारा धन्यवाद अरदास आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा पर चंडीगढ़ भाजपा ने किए हवन, आरती एवं अरदास के आयोजन ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : पीवी सिंधु, तन्वी और आकर्षी दूसरे राउंड में पहुंचीं नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा को समर्पित भाजपा की अनूठी पहल जवाहरलाल नेहरू का बतौर प्रधानमंत्री 12 साल कार्यकाल “अंधेरी रात”, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल “चमकता हुआ सूरज”: अनिल विज पुष्कर सिंह धामी ने बास्केटबॉल खिलाड़ी उल्हास के.एस. को सम्मानित किया उत्तराखंड के मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में कार पलटी, चार लोगों की मौत फीफा वर्ल्ड कप 2026 : भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले? हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे बोहा और बरेटा नगर काउंसिल के कई आजाद पार्षद आप में शामिल जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले युवाः कविन्द्र गुप्ता प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वासुदेव देवनानी ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की मान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत 'धमाल 4' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 9 हुई 'अल्फा' टीजर में आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव, राहुल गांधी को कुछ लोगों ने मजबूरी में आगे बढ़ाया : किरेन रिजिजू ई85 फ्यूल आउटलेट्स के बाद, सरकार एथेनॉल आधारित ईंधन के विस्तार पर कर रही चर्चा : हरदीप सिंह पुरी

 

आत्मनिर्भर भारत : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 ईसीजीएनएसएस जैमर के लिए 449 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

Military, Indian Navy, Ministry of Defence, Rajesh Kumar Singh, Defence Secretary, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 17:52 IST

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 उन्नत क्षमता वाले वैश्विक नेविगेशन उपग्रह प्रणाली (ईसीजीएनएसएस) जैमर की खरीद के लिए बेंगलुरु स्थित अकॉर्ड सॉफ्टवेयर एंड सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड (एएसएसपीएल) के साथ 449 करोड़ रुपये की कुल लागत के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसमें न्यूनतम 75 प्रतिशत स्वदेशी कंटेंट शामिल है।

स्वदेशी डिजाइन, विकास और विनिर्माण (बाय इंडिया-इंडिजिनसली डिजाइन्ड, डेवलप्ड एंड मैन्युफैक्चर्ड) श्रेणी के तहत इस अनुबंध पर 10 जून, 2026 को नई दिल्ली में रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में हस्ताक्षर किया गया। इस प्रणाली की क्षमताओं में शत्रुओं के जीएनएसएस रिसीवर के उपग्रह सिग्नल अधिग्रहण और ट्रैकिंग प्रदर्शन को कम करना और सिग्नल स्पूफिंग या भ्रामक जैमिंग शामिल है।

इसके शामिल होने से भारतीय नौसेना के जहाजों द्वारा बहु-खतरे वाले वातावरण में सुरक्षित प्रचालन का मार्ग प्रशस्त होगा। यह अनुबंध आत्मनिर्भर भारत और मेक-इन-इंडिया के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करता है, साथ ही देश की समुद्री सुरक्षा संरचना को भी मजबूत करता है। यह रक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और उन्नत सैन्य प्रौद्योगिकी के स्वदेशीकरण के निरंतर प्रयासों में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

 

Tags: Military , Indian Navy , Ministry of Defence , Rajesh Kumar Singh , Defence Secretary , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD