Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव, राहुल गांधी को कुछ लोगों ने मजबूरी में आगे बढ़ाया : किरेन रिजिजू

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 15:44 IST

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल को सराहा है और उनकी उपलब्धियों को गिनाया है। इसके साथ ही, रिजिजू ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा प्रहार किया है और कहा कि राहुल का कोई नेतृत्व नहीं है। कांग्रेस में कुछ लोगों ने उन्हें मजबूरी में आगे बढ़ा रखा है। क्या भाजपा को भरोसा है कि 2029 में वह अपने दम पर 300 से अधिक सीटें हासिल कर सकती है? इस सवाल पर किरेन रिजिजू ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "मुझे साफ दिखाई देता है कि देश को 'विकसित राष्ट्र' बनाने के लिए लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को छोड़कर किसी और के बारे में नहीं सोचते हैं।" 

उन्होंने कहा, "विपक्ष अपनी बात करता है और लोकतंत्र में उसे अधिकार भी है। देश के लोगों को भी अच्छे से मालूम है कि जो 50 साल में नहीं हो पाया, वो पीएम मोदी ने 12 सालों में करके दिखाया है। सड़क बनाने की गति, रेलवे का विद्युतीकरण, एयरपोर्ट, घरों तक बिजली-पानी व गरीबों को घर, किसी भी क्षेत्र में देख सकते हैं, कोई तुलना नहीं की जा सकती है।

2014 से पहले देश चल रहा था, लेकिन 2014 के बाद देश दौड़ रहा है।" उन्होंने कहा कि 'विकसित भारत' बनाने के लिए पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने जो काम किया है, वह निरंतर चलता रहेगा और देश की जनता का भी यही मानना है। जनता खुद कहती है कि 'मोदी देश की जरूरत हैं। उनके नेतृत्व में ही 'विकसित भारत' बनेगा।

इस दौरान किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि विपक्ष अपने नेतृत्व और चरित्र के कारण कमजोर है। विशेषकर कांग्रेस पार्टी के कमजोर होने का कारण उनके नेता और चरित्र ही हैं। कांग्रेस बिखर चुकी है। इसके लिए भाजपा जिम्मेदार नहीं है। बिना नेतृत्व के कांग्रेस का आगे भविष्य नहीं है। किसी भी संगठन को आगे ले जाने के लिए एक नेता चाहिए होता है, लेकिन कांग्रेस में नेतृत्व नहीं है।

राहुल गांधी के नेतृत्व को लेकर उन्होंने कहा, "राहुल गांधी का कोई नेतृत्व नहीं है। कुछ लोगों ने उन्हें मजबूरी में आगे बढ़ा रखा है। वे देश के लिए नहीं जी सकते हैं। वे 70 प्रतिशत समय विदेशों में बिताते हैं। देश में वापस आकर एक-दो बयान देते हैं और फिर विदेश भाग जाते हैं।" टीएमसी के बागी सांसदों की ओर से पीएम मोदी की प्रशंसा किए जाने पर किरेन रिजिजू ने कहा, "अगर कोई प्रधानमंत्री के काम से खुश होकर आना चाहता है तो हम तो स्वागत करेंगे।

हम कैसे कह सकते हैं कि आप भाजपा या पीएम मोदी को समर्थन न दें? अगर पीएम मोदी के काम की सराहना करके कोई सांसद उनका साथ देता है तो हम भी यही चाहेंगे। हम संसद में अच्छे विधेयक और पॉलिसी लेकर आते हैं, तब भी हम कांग्रेस के सांसदों से भी कहते हैं कि समर्थन करें। यह अलग है कि नकारात्मक सोच के कारण कांग्रेस समर्थन नहीं देती है।"

पश्चिम बंगाल की जीत पर उन्होंने कहा, "यह जनता बता चुकी है कि टीएमसी का भविष्य भी कांग्रेस जैसा है।" वहीं, 'इंडिया' ब्लॉक के नेताओं में आपसी बयानबाजी को लेकर रिजिजू ने कहा, "इस गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है। इसमें शामिल दल सिर्फ मौकापरस्त हैं। वे सभी साथ में मजबूरी के कारण आते हैं, क्योंकि देश प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा है।"

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD