Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें आत्मनिर्भर भारत : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 ईसीजीएनएसएस जैमर के लिए 449 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केवल सिंह ढिल्लों द्वारा धन्यवाद अरदास आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा पर चंडीगढ़ भाजपा ने किए हवन, आरती एवं अरदास के आयोजन ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : पीवी सिंधु, तन्वी और आकर्षी दूसरे राउंड में पहुंचीं नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा को समर्पित भाजपा की अनूठी पहल जवाहरलाल नेहरू का बतौर प्रधानमंत्री 12 साल कार्यकाल “अंधेरी रात”, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल “चमकता हुआ सूरज”: अनिल विज पुष्कर सिंह धामी ने बास्केटबॉल खिलाड़ी उल्हास के.एस. को सम्मानित किया उत्तराखंड के मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में कार पलटी, चार लोगों की मौत फीफा वर्ल्ड कप 2026 : भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले? हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे बोहा और बरेटा नगर काउंसिल के कई आजाद पार्षद आप में शामिल जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले युवाः कविन्द्र गुप्ता प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वासुदेव देवनानी ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की मान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत 'धमाल 4' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 9 हुई 'अल्फा' टीजर में आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव, राहुल गांधी को कुछ लोगों ने मजबूरी में आगे बढ़ाया : किरेन रिजिजू ई85 फ्यूल आउटलेट्स के बाद, सरकार एथेनॉल आधारित ईंधन के विस्तार पर कर रही चर्चा : हरदीप सिंह पुरी

 

विकास की राजनीति के कारण एनडीए और भाजपा की तरफ आ रहे हैं विपक्षी नेता : हरदीप सिंह पुरी

Hardeep Singh Puri, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 15:42 IST

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पश्चिम बंगाल की राजनीति और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के भविष्य पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश में विकास की राजनीति को जनता का समर्थन मिल रहा है और इसी कारण विभिन्न दलों के नेता भाजपा तथा एनडीए की ओर आकर्षित हो रहे हैं। टीएमसी में संभावित टूट और कुछ सांसदों के भाजपा नेताओं के संपर्क में होने की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि जनता विकास चाहती है।

2014, 2019 और 2024 के आम चुनावों में विकास के मुद्दे पर भाजपा को व्यापक जनसमर्थन मिला है। उनके अनुसार, पश्चिम बंगाल में भी कई राजनीतिक कार्यकर्ता और नेता यह महसूस कर रहे हैं कि राज्य के विकास के लिए एनडीए के साथ जुड़ना बेहतर विकल्प हो सकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा का विकास आधारित राजनीतिक दृष्टिकोण नया नहीं है, लेकिन पूर्व में पार्टी को लंबे समय तक शासन का अवसर नहीं मिला था।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और मोरारजी देसाई के दौर की गठबंधन सरकारों का उल्लेख करते हुए कहा कि वे लंबे समय तक नहीं चल सकीं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में विकास की गति को नई दिशा मिली है। ईरान में रह रहे भारतीयों को सतर्क रहने और आवश्यक होने पर वहां से निकलने की सरकारी सलाह के संदर्भ में हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि दुनिया के किसी भी हिस्से में युद्ध या संघर्ष की स्थिति बनने पर भारत सरकार की पहली प्राथमिकता अपने नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना होती है।

उन्होंने 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध के दौरान चलाए गए निकासी अभियान का उल्लेख करते हुए बताया कि उस समय 26 से 30 हजार भारतीय विद्यार्थी यूक्रेन में फंसे हुए थे। प्रधानमंत्री मोदी के निर्देश पर कई केंद्रीय मंत्रियों को विभिन्न पड़ोसी देशों में भेजा गया और सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित वापस लाया गया। क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा तकनीक के विषय में पुरी ने कहा कि आधुनिक युद्धों में ड्रोन तकनीक की भूमिका तेजी से बढ़ी है।

उन्होंने बताया कि समय रहते लिए गए नीतिगत निर्णयों के कारण भारत आज केवल आयात पर निर्भर नहीं है, बल्कि स्वदेशी ड्रोन तकनीक के विकास की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनके अनुसार, इससे देश की रक्षा क्षमताओं को मजबूती मिली है और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला है।

 

Tags: Hardeep Singh Puri , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD