Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें आत्मनिर्भर भारत : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 ईसीजीएनएसएस जैमर के लिए 449 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केवल सिंह ढिल्लों द्वारा धन्यवाद अरदास आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा पर चंडीगढ़ भाजपा ने किए हवन, आरती एवं अरदास के आयोजन ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : पीवी सिंधु, तन्वी और आकर्षी दूसरे राउंड में पहुंचीं नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा को समर्पित भाजपा की अनूठी पहल जवाहरलाल नेहरू का बतौर प्रधानमंत्री 12 साल कार्यकाल “अंधेरी रात”, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल “चमकता हुआ सूरज”: अनिल विज पुष्कर सिंह धामी ने बास्केटबॉल खिलाड़ी उल्हास के.एस. को सम्मानित किया उत्तराखंड के मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में कार पलटी, चार लोगों की मौत फीफा वर्ल्ड कप 2026 : भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले? हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे बोहा और बरेटा नगर काउंसिल के कई आजाद पार्षद आप में शामिल जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले युवाः कविन्द्र गुप्ता प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वासुदेव देवनानी ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की मान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत 'धमाल 4' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 9 हुई 'अल्फा' टीजर में आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव, राहुल गांधी को कुछ लोगों ने मजबूरी में आगे बढ़ाया : किरेन रिजिजू ई85 फ्यूल आउटलेट्स के बाद, सरकार एथेनॉल आधारित ईंधन के विस्तार पर कर रही चर्चा : हरदीप सिंह पुरी

 

'सदियों में मिलते हैं ऐसे नेता', किरेन रिजिजू ने की पीएम मोदी की जमकर तारीफ, कहा- 'उनका जीवन एक मिसाल'

Kiren Rijiju, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 10 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 15:38 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोधी रोड स्थित एक बौद्ध मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जिंदगी अपने आप में एक मिसाल है, जिन्होंने अपने या अपने परिवार के लिए नहीं, बल्कि जीवन को राष्ट्र के नाम समर्पित किया है।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "आज का दिन ऐतिहासिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुने हुए प्रधानमंत्री के तौर पर 4,399 दिन पूरे कर लिए हैं। सबसे लंबा कार्यकाल पूरा करना उनके लिए बहुत सौभाग्य की बात है।" उन्होंने कहा, "बड़ी बात यह है कि प्रधानमंत्री और भी लोग बने हैं, लेकिन नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत ने 'विकसित राष्ट्र' बनने की ओर पहला कदम रखा है।

आजादी प्राप्त करते समय भारत गरीब था। इतने सालों तक हम गरीब राष्ट्र बनकर रहे। 2014 में नरेंद्र मोदी जब प्रधानमंत्री बने तो उन्होंने कहा कि भारत को लक्ष्य रखकर चलना होगा। 'विकसित भारत' का लक्ष्य उन्होंने रखा और फिर 2047 में भारत को 'पूर्ण विकसित राष्ट्र' बनाने के लिए कदम उठाए गए हैं।" रिजिजू ने कहा, "मैं मानता हूं कि सदियों में ऐसा नेता समाज और देश को प्राप्त होते हैं।

नरेंद्र मोदी जैसी नेता और शख्सियत बार-बार किसी राष्ट्र को नहीं मिलती है। हम उनके स्वास्थ्य और लंबी उम्र की प्रार्थना करते हैं। मोदी जी अपने लिए नहीं जीते हैं, बल्कि वे देश और समाज के लिए जीते हैं। उनकी जिंदगी अपने आप में एक मिसाल है, जिन्होंने अपने या अपने परिवार के लिए नहीं, बल्कि जीवन को राष्ट्र के नाम समर्पित किया है।"

केंद्रीय मंत्री ने पीएम मोदी के साथ काम करने का अपना अनुभव भी शेयर किया। उन्होंने कहा, "21वीं सदी में नकारात्मक शक्तियां ज्यादा हैं। सब लोग अच्छे काम को खराब या बदनाम करने के लिए लगे रहते हैं। ऐसे में भी पीएम मोदी ने हमें शुद्ध विचार और आस्था के साथ काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने हमें देश के लिए काम करते रहने के निर्देश दिए हैं।"

दूसरे नेताओं से तुलना किए जाने पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना किसी और से करना सही नहीं है। जब पंडित जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने, तो वे चुने नहीं गए थे, बल्कि महात्मा गांधी ने उन्हें चुना था और प्रधानमंत्री नियुक्त किया था। वे सीधे तौर पर चुने गए प्रधानमंत्री नहीं थे।" उन्होंने कहा, "आजादी के शुरुआती सालों में कांग्रेस के पक्ष में जबरदस्त लहर थी और लोग उन्हें ही वोट देते रहे।

उस समय कांग्रेस के सामने अधिक संघर्ष नहीं था। सवाल यह है कि देश 'विकसित राष्ट्र' नहीं बन सका। कांग्रेस और एक परिवार के लोगों ने खूब नाम कमाया। वे प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बैठे, लेकिन देश विकसित नहीं बन पाया।" रिजिजू ने आगे कहा, "मेरा कहना है कि तुलना नहीं करनी चाहिए, क्योंकि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद 2014 में 'विकसित भारत' का लक्ष्य रखा गया और उसके लिए काम शुरू किया गया।

हम उस मुकाम के बहुत करीब पहुंच रहे हैं। इतिहास में हमेशा-हमेशा के लिए यह लिखा जाएगा कि 'विकसित भारत' के लिए पहला कदम प्रधानमंत्री मोदी के समय रखा गया। उनके काम और सोच से भारत 'विकसित राष्ट्र' बना है। इसको कोई नकार नहीं सकता है, क्योंकि यही वास्तविकता है।" वहीं, किरेन रिजिजू ने सरकार की 12 साल की उपलब्धियों का भी जिक्र किया।

उन्होंने कहा, "12 सालों में देश की स्थिति बदली है। कनेक्टिविटी बढ़ी है। सीमावर्ती क्षेत्रों तक सड़कें-हाईवे बन चुके हैं। हर घर बिजली और पानी पहुंच रहा है। घर-घर गैस कनेक्शन पहुंचाए गए। लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। राज्यों में अनेकों एयरपोर्ट बन चुके हैं। रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत बना है। ये सब 12 सालों में देखने को मिला है।"

 

Tags: Kiren Rijiju , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD