Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें आत्मनिर्भर भारत : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 ईसीजीएनएसएस जैमर के लिए 449 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केवल सिंह ढिल्लों द्वारा धन्यवाद अरदास आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा पर चंडीगढ़ भाजपा ने किए हवन, आरती एवं अरदास के आयोजन ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : पीवी सिंधु, तन्वी और आकर्षी दूसरे राउंड में पहुंचीं नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा को समर्पित भाजपा की अनूठी पहल जवाहरलाल नेहरू का बतौर प्रधानमंत्री 12 साल कार्यकाल “अंधेरी रात”, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल “चमकता हुआ सूरज”: अनिल विज पुष्कर सिंह धामी ने बास्केटबॉल खिलाड़ी उल्हास के.एस. को सम्मानित किया उत्तराखंड के मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में कार पलटी, चार लोगों की मौत फीफा वर्ल्ड कप 2026 : भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले? हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे बोहा और बरेटा नगर काउंसिल के कई आजाद पार्षद आप में शामिल जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले युवाः कविन्द्र गुप्ता प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वासुदेव देवनानी ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की मान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत 'धमाल 4' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 9 हुई 'अल्फा' टीजर में आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव, राहुल गांधी को कुछ लोगों ने मजबूरी में आगे बढ़ाया : किरेन रिजिजू ई85 फ्यूल आउटलेट्स के बाद, सरकार एथेनॉल आधारित ईंधन के विस्तार पर कर रही चर्चा : हरदीप सिंह पुरी

 

डिप्टी कमिश्नर ने डेंगू एवं मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम तथा जागरूकता अभियान तेज करने के दिए निर्देश

जिले में पीने के पानी की नियमित जांच तथा दूषित पानी की संभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने पर भी जोर

Himanshu Aggarwal, Dr Himanshu Aggarwal, DC Patiala, Deputy Commissioner Patiala, Patiala
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पटियाला , 09 Jun 2026

Last updated on: Jun 10, 2026, 14:57 IST

पटियाला के डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए हैं कि पंजाब सरकार के लक्ष्यों के अनुरूप जिला निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में कोई ढिलाई न बरती जाए। आज जिला स्वास्थ्य सोसायटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने जिले में डेंगू तथा मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए फॉगिंग अभियान में तेजी लाने, घर-घर जाकर लारवा जांच करने तथा डेंगू मच्छर का लारवा मिलने पर नियमानुसार चालान कर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि नागरिकों को दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाने के लिए स्थानीय निकायों तथा जल आपूर्ति एवं स्वच्छता विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर पानी की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि संभावित रूप से दूषित पानी वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए तथा लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ आवश्यक बचाव उपाय भी किए जाएं।

जिले में टीबी नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने टीबी मरीजों को संतुलित आहार किट उपलब्ध करवाने, उपचार सुविधाओं तथा नियमित जांच व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने 14 वर्ष तक की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए टीकाकरण सुनिश्चित करने तथा गर्मी की लू से बचाव संबंधी जागरूकता बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कम ओपीडी वाले आम आदमी क्लीनिकों में मरीजों की संख्या बढ़ाने के लिए जन-जागरूकता अभियान तेज करने तथा मरीजों का विश्वास जीतने के लिए डॉक्टरों को लोगों के साथ अधिक निकटता बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा स्वास्थ्य क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है, इसलिए मरीजों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

उन्होंने विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए सेवाओं की गुणवत्ता प्रत्येक स्तर पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत नशा प्रभावित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें नशा मुक्ति एवं पुनर्वास सेवाओं से जोड़ने के लिए स्वास्थ्य विभाग को और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ जागरूकता गतिविधियों को और तेज किया जाए तथा युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाए। डिप्टी कमिश्नर ने मुख्यमंत्री सेहत योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। 

इसके लिए नागरिकों का पंजीकरण बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि लोगों को उनके घरों के निकट ही गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने तथा स्वास्थ्य जांच संबंधी जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने पीसीपीएनडीटी एक्ट, मातृ एवं शिशु मृत्यु दर, मुख्यमंत्री कैंसर राहत कोष योजना तथा अन्य स्वास्थ्य योजनाओं की भी समीक्षा की। 

इस अवसर पर एडीसी (शहरी विकास) नवरीत कौर सेखों, डॉ. विकास गोयल, डॉ. कुशलदीप कौर गिल, डॉ. जसविंदर सिंह, डॉ. सुमित सिंह, डॉ. बलकार सिंह सहित सभी एसएमओ एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Himanshu Aggarwal , Dr Himanshu Aggarwal , DC Patiala , Deputy Commissioner Patiala , Patiala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD