Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे : मोहिंदर भगत

कैबिनेट मंत्री ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग और पेस्को के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की

Mohinder Bhagat, AAP Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 09 Jun 2026

Last updated on: Jun 09, 2026, 16:33 IST

मुख्यमंत्री स.भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण के लिए तेजी से कार्य कर रही है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आज चंडीगढ़ में रक्षा सेवाएं कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी एवं बागवानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग तथा पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन (पेस्को) के कार्यों की प्रगति की समीक्षा हेतु अधिकारियों के साथ एक विशेष बैठक की।

बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के अधिकारियों को पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं के समाधान के लिए सब-डिवीजन स्तर पर विशेष शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान और उनके कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। 

उन्होंने बताया कि इन शिविरों के दौरान प्रशासनिक अधिकारी मौके पर उपस्थित रहेंगे और पूर्व सैनिकों की समस्याओं का तत्काल निपटारा किया जाएगा। इससे पहले बैठक के दौरान रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव श्री सुमेर सिंह गुर्जर तथा निदेशक ब्रिगेडियर भूपिंदर सिंह ढिल्लों (सेवानिवृत्त) ने विभाग की विभिन्न परियोजनाओं और उनकी प्रगति के बारे में मंत्री को अवगत कराया। 

इस अवसर पर विभाग के लिए आवश्यक बजट, कर्मचारियों की पदोन्नतियों तथा विभाग में की जाने वाली भर्ती संबंधी मुद्दों पर विशेष चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त सैनिक स्कूलों के नवीनीकरण और आवश्यक वित्तीय संसाधनों के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया।

इस अवसर पर पंजाब एक्स-सर्विसमैन कॉरपोरेशन (पेस्को) से संबंधित मामलों पर चर्चा करते हुए पेस्को के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल हरमनदीप सिंह ने निगम द्वारा पूर्व सैनिकों को उपलब्ध कराए जा रहे रोजगार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 23 हजार से अधिक कर्मचारी पेस्को के अधीन विभिन्न सेवाएं दे रहे हैं। 

इनमें वर्ष 2022 के बाद शामिल हुए 14 हजार से अधिक कर्मचारी भी शामिल हैं। मंत्री श्री भगत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएं। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने मंत्री को आश्वासन दिया कि सभी कार्य निर्धारित समय के भीतर पूरे किए जाएंगे।

 

Tags: Mohinder Bhagat , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD