Wednesday, 10 June 2026

 

 

खास खबरें आत्मनिर्भर भारत : रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 20 ईसीजीएनएसएस जैमर के लिए 449 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केवल सिंह ढिल्लों द्वारा धन्यवाद अरदास आयुष्मान खुराना ने फैमिली संग नेपाल की वादियों का उठाया लुत्फ, पत्नी ताहिरा ने शेयर कीं खूबसूरत तस्वीरें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा पर चंडीगढ़ भाजपा ने किए हवन, आरती एवं अरदास के आयोजन ऑस्ट्रेलियन बैडमिंटन ओपन : पीवी सिंधु, तन्वी और आकर्षी दूसरे राउंड में पहुंचीं नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा को समर्पित भाजपा की अनूठी पहल जवाहरलाल नेहरू का बतौर प्रधानमंत्री 12 साल कार्यकाल “अंधेरी रात”, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल “चमकता हुआ सूरज”: अनिल विज पुष्कर सिंह धामी ने बास्केटबॉल खिलाड़ी उल्हास के.एस. को सम्मानित किया उत्तराखंड के मसूरी में 500 मीटर गहरी खाई में कार पलटी, चार लोगों की मौत फीफा वर्ल्ड कप 2026 : भारत में कब और कहां देख सकेंगे मुकाबले? हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे बोहा और बरेटा नगर काउंसिल के कई आजाद पार्षद आप में शामिल जनकल्याणकारी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले युवाः कविन्द्र गुप्ता प्रदेश सरकार व्यवसाय में सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध : सुखविन्द्र सिंह सुक्खू वासुदेव देवनानी ने कविन्द्र गुप्ता से भेंट की मान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत 'धमाल 4' की रिलीज डेट का ऐलान, इस दिन सिनेमाघरों में हंसी का डबल डोज देने आ रही है पूरी पलटन विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या 9 हुई 'अल्फा' टीजर में आलिया भट्ट का दमदार एक्शन अवतार कांग्रेस में नेतृत्व का अभाव, राहुल गांधी को कुछ लोगों ने मजबूरी में आगे बढ़ाया : किरेन रिजिजू ई85 फ्यूल आउटलेट्स के बाद, सरकार एथेनॉल आधारित ईंधन के विस्तार पर कर रही चर्चा : हरदीप सिंह पुरी

 

10 जून 2026 का पंचांग : दशमी तिथि के साथ शुरू होगा दिन, जानिए शुभ समय, राहुकाल और चंद्रमा की स्थिति

Religious
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jun 2026

Last updated on: Jun 09, 2026, 15:05 IST

भारतीय परंपरा में पंचांग का विशेष महत्व है। बहुत से लोग अपने दिन की शुरुआत पंचांग देखकर करते हैं। किसी भी शुभ कार्य, पूजा-पाठ, यात्रा, खरीदारी या नए काम की शुरुआत से पहले तिथि, नक्षत्र और शुभ-अशुभ समय जानना आवश्यक माना जाता है। पंचांग दिनभर ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति और महत्वपूर्ण समय की जानकारी प्रदान करता है।

ऐसे में 10 जून 2026 का दिन भी धार्मिक एवं ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। पंचांग के अनुसार, 10 जून को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। दशमी तिथि पूरे दिन प्रभाव में रहेगी और अगले दिन यानी 11 जून की रात 12 बजकर 58 मिनट तक बनी रहेगी। इसके बाद एकादशी तिथि आरंभ होगी। इसलिए 10 जून का पूरा दिन दशमी तिथि के अंतर्गत माना जाएगा।

नक्षत्र की बात करें तो सुबह 9 बजकर 21 मिनट तक उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र रहेगा। इसके बाद रेवती नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा। रेवती नक्षत्र को शुभ एवं मंगलकारी माना जाता है। धार्मिक कार्यों, पूजा-पाठ और कई शुभ कार्यों के लिए इसे अनुकूल माना जाता है। दिन की शुरुआत आयुष्मान योग के साथ होगी, जो सुबह 6 बजकर 29 मिनट तक रहेगा।

इसके बाद सौभाग्य योग शुरू होगा। ज्योतिष शास्त्र में सौभाग्य योग को शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्यों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना रहती है। 10 जून को चंद्रमा पूरे दिन मीन राशि में स्थित रहेंगे। ज्योतिष के अनुसार, मीन राशि में चंद्रमा का होना मन को शांत रखने और आध्यात्मिक चिंतन को बढ़ावा देने वाला माना जाता है।

वहीं सूर्य वृषभ राशि में स्थित रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5 बजकर 44 मिनट पर होगा और सूर्यास्त शाम 7 बजकर 8 मिनट पर होगा। चंद्रमा का उदय रात 1 बजकर 24 मिनट पर तथा चंद्रास्त दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर होगा। सुबह जल्दी उठकर पूजा-पाठ करने वालों के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 8 मिनट से 4 बजकर 56 मिनट तक रहेगा।

वहीं अमृत काल सुबह 4 बजकर 35 मिनट से 6 बजकर 10 मिनट तक रहेगा, जिसे शुभ समय माना जाता है। अशुभ समय की बात करें तो राहुकाल दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से 2 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान नए और महत्वपूर्ण कार्य शुरू करने से बचना चाहिए।

इसके अलावा यमगंड काल सुबह 7 बजकर 25 मिनट से 9 बजकर 5 मिनट तक रहेगा। कुलिक काल सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 26 मिनट तक रहेगा। वहीं दुर्मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि इन समयों में महत्वपूर्ण कार्यों को टालना बेहतर होता है।

 

Tags: Religious

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD