Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

जिला परिषद के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन ने विधायक बलकार सिंह और इंदरजीत कौर मान की मौजूदगी में संभाला पद

Balkar Singh, AAP Punjab, Inderjit Kaur Mann
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 08 Jun 2026

Last updated on: Jun 09, 2026, 13:25 IST

जिला परिषद, जालंधर के चेयरमैन दर्शन सिंह टाहली और वाइस चेयरमैन अमरीक सिंह ने आज करतारपुर से विधायक बलकार सिंह और नकोदर से विधायक इंदरजीत कौर मान की मौजूदगी में औपचारिक तौर पर अपना पद संभाल लिया है। इस अवसर पर बाल योगी बाबा प्रगट नाथ जी, चेयरमैन भगवान वाल्मीकि जी तीर्थ स्थल एडवाइजरी कमेटी, पंजाब राज्य सहकारी खेतीबाड़ी विकास बैंक के चेयरमैन पवन कुमार टीनू, पंजाब राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह, जालंधर इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमणीक सिंह रंधावा, पंजाब एग्री एक्सपोर्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन मंगल सिंह बस्सी, पंजाब मुस्लिम वेलफेयर डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन अब्दुल बाहरी सलमानी, पंजाब राज्य खादी बोर्ड के चेयरमैन गगनदीप सिंह काकू आहलूवालिया, पंजाब खादी बोर्ड के वाइस चेयरमैन पवन हंस, बैकफिंको के वाइस चेयरमैन हरजिंदर सिंह सीचेवाल और ‘आप’ नेता राजविंदर कौर थियाड़ा व पिंडर पंडौरी भी मौजूद थे।

इस मौके पर विधायक बलकार सिंह ने नव नियुक्त चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को बधाई देते हुए पंजाब सरकार की लोक कल्याण योजनाओं का लाभ ज़मीनी स्तर पर पहुंचाने और ज़िले के गाँवों के सर्वांगीण विकास में और तेजी लाने के लिए कहा। विधायक इंदरजीत कौर मान ने नव नियुक्त चेयरमैन और वाइस चेयरमैन को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि दोनों की नियुक्ति से ज़िले के ग्रामीण विकास को और रफ्तार मिलेगी। 

उन्होंने कहा कि ज़िला परिषद ग्रामीण विकास के लिए अहम होता है और गांवों के विकास के बिना ज़िले के पूर्ण विकास की कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने दोनों पदाधिकारियों को ज़िले के गांवों के विकास के माध्यम से नई छवि बनाने के लिए मजबूती से काम करने का आह्वान किया।

ज़िला परिषद के चेयरमैन दर्शन सिंह टाहली और वाइस चेयरमैन अमरीक सिंह ने मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान और पंजाब सरकार का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी तनदेही और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी सदस्यों को साथ लेकर ज़िले के प्रत्येक गाँव के चहुमुखी विकास, लोगों की समस्याओं के समाधान और पंजाब सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ निचले स्तर तक पहुंचाने के लिए पूरे जोश के साथ काम किया जाएगा।

 

Tags: Balkar Singh , AAP Punjab , Inderjit Kaur Mann

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD