Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

यह कोई गठबंधन नहीं, 'ठगबंधन' है, कई दलों का जनाधार अब सिर्फ कागजों पर : गिरिराज सिंह

Giriraj Singh, BJP, Bharatiya Janata Party, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jun 2026

Last updated on: Jun 09, 2026, 12:57 IST

इंडिया गठबंधन की बैठक और विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी के दक्षिण भारत के साथ भेदभाव संबंधी बयान को लेकर कांग्रेस नेतृत्व पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि विपक्ष देश को क्षेत्रीय आधार पर बांटने की कोशिश कर रहा है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस हताशा है और विपक्ष के नेता राहुल गांधी देश के युवाओं को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सीएम रेवंत रेड्डी उत्तर और दक्षिण भारत के बीच विभाजन की राजनीति कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने सवाल किया कि क्या सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस मुद्दे पर जवाब देंगे? उन्होंने कहा कि देश के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और गृह मंत्री अलग-अलग क्षेत्रों से आते हैं, लेकिन वे पूरे देश का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ऐसे में क्षेत्रीय भेदभाव का आरोप निराधार है। उन्होंने इंडिया अलायंस की बैठक पर कहा कि यह गठबंधन नहीं, बल्कि 'ठगबंधन' है। उन्होंने दावा किया कि गठबंधन में शामिल कई दल केवल कागजों पर मौजूद हैं और उनका जनाधार कमजोर हो चुका है। उन्होंने कांग्रेस पर वंशवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी परिवारवाद से बाहर नहीं निकल पा रही है और अकेले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने में सक्षम नहीं है।

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव के बयान पर भी गिरिराज सिंह ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बूथ कैप्चरिंग का दौर अब समाप्त हो चुका है और जनता लोकतांत्रिक तरीके से अपना फैसला सुनाती है। उन्होंने विपक्षी नेताओं पर सत्ता के लिए बेचैन होने का आरोप लगाया। तृणमूल कांग्रेस के 20 सांसदों के एनडीए को समर्थन देने की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजनीतिक प्रतिनिधि अपना भविष्य देख रहे हैं और जनता अब जवाब मांग रही है।

उन्होंने दावा किया कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस का प्रभाव लगातार घट रहा है और पार्टी संकट के दौर से गुजर रही है। वहीं, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि कांग्रेस की पुरानी कार्यशैली 'इस्तेमाल करो और छोड़ दो' की रही है। उनके इन बयानों के बाद राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

 

Tags: Giriraj Singh , BJP , Bharatiya Janata Party , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD