Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

श्रद्धालु तीर्थ स्थानों से अपने भीतर लेकर लौटता है नई ऊर्जा, प्रेरणा व चेतना - नायब सिंह सैनी

प्रधानमंत्री ने देश के तीर्थ स्थलों का विकास, सांस्कृतिक धरोहरों का किया संवर्धन

Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana, Subhash Sudha
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

कुरूक्षेत्र , 08 Jun 2026

Last updated on: Jun 09, 2026, 11:55 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि तीर्थ यात्राएं समाज को जोड़ने का महान माध्यम होती हैं। ये यात्राएं हमारी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ती हैं। जब कोई श्रद्धालु तीर्थ स्थानों पर जाता है, तो वह अपने भीतर नई ऊर्जा, प्रेरणा और नई चेतना लेकर लौटता है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी आज कुरूक्षेत्र से सोमनाथ के लिए विशेष ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना कर रहे थे। ट्रेन में 1100 से अधिक श्रद्धालु जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी संतगणों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 मई को श्री नरेन्द्र मोदी सबसे लम्बे समय तक देश की सेवा करने वाले प्रथम प्रधानमंत्री बन जाएगें। 

प्रधानमंत्री ने 2014 में देश का नेतृत्व संभाला तब से भारत को नई दिशा देने का कार्य किया है।  बुजुर्गों के लिए सोमनाथ की सुखद यात्रा प्रधानमंत्री का आशीर्वाद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीथ स्थर्लों के महत्व को देखते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए अभूतपूर्व कार्य किए जा रहे हैं। 

प्रधानमंत्री ने हमारे अनेक तीर्थों का जीर्णोद्धार करवाया है। हम सब श्रीराम मंदिर के उद्घाटन पर्व के साक्षी रहे हैं। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में काशी विश्वनाथ धाम का दिव्य और भव्य स्वरूप भी सामने आया है, जिससे प्राचीन काशी की गरिमा पुनः जीवित हुई है। 

उन्होंने कहा कि आज देशभर के तीर्थ स्थलों का विकास, चारधाम परियोजना, प्रसाद योजना और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण के माध्यम से भारत अपनी जड़ों से जुड़ रहा है और यह नए भारत का वह कालखंड है, जहां विकास और विरासत साथ-साथ चल रहे हैं।

भगवान शिव केवल भारत के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के प्रेरणास्रोत

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज विश्व अनेक संकटों का सामना कर रहा है। लेकिन भारत की सनातन संस्कृति हमें संतुलन, करुणा और मानवता का मार्ग दिखाती है। भगवान शिव विनाश के देवता नहीं, बल्कि नवसृजन के देवता हैं। वे हमें सिखाते हैं कि विष को भी धारण करके समाज को अमृत दिया जा सकता है। 

भगवान महादेव हमें सिखाते हैं कि शक्ति का उपयोग संरक्षण के लिए होना चाहिए, विनाश के लिए नहीं। त्याग, तपस्या और सेवा ही जीवन का वास्तविक मार्ग हैं। इसीलिए भगवान शिव केवल भारत के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के प्रेरणास्रोत हैं। 

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि सोमनाथ आस्था का वह गीत है जो हमें सिखाता है कि सृजन की शक्ति विनाश से कहीं प्रबल होती है। यह कथन भारत की हजारों वर्षों पुरानी संस्कृति का सार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हरियाणा की धरती से श्रद्धा, आस्था, संस्कृति और सनातन चेतना की एक ऐसी यात्रा का शुभारंभ है, जो हमें भारत की हजारों वर्षों पुरानी आध्यात्मिक विरासत से जोड़ती है। 

उन्होंने भगवान भोलेनाथ के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन करते हुए कहा कि   उनकी कृपा हरियाणा के हर परिवार, किसान, युवा, माता-बहन तथा समस्त देशवासियों पर बनी रहे। यह यात्रा सुखद, सुरक्षित और फलदायी हो। उन्होंने कहा कि भगवान सोमनाथ का मंदिर बारह ज्योतिलिंगों में प्रथम माना जाता है।

हमारी आस्था को तलवारों से नहीं जा सकता मिटाया

मुख्यमंत्री ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का इतिहास भारत की धैर्यगाथा का रहा है। यह मंदिर अनेक बार टूटा और लूटा गया। लेकिन हर बार दोगुणे साहस के साथ उठ खड़ा हुआ। इतिहास गवाह है कि जब-जब सोमनाथ पर प्रहार हुआ, तब-तब पूरे देश की आत्मा आहत हुई। 

लेकिन हर बार राष्ट्र ने यह सिद्ध किया कि हमारी आस्था को तलवारों से नहीं मिटाया जा सकता। उन्होंने कहा कि जब सोमनाथ मंदिर के पुनर्निमाण व स्वतन्त्र भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का उद्घोष हुआ तब लौह पुरूष सरदार वल्लभाई पटेल ने मंदिर निर्माण को राष्ट्रीय निर्माण की पुनर्स्थापना बताया। 

जिसने राष्ट्र को सांस्कृतिक जड़ो से जोड़ने का काम किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश भर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। यह पर्व  जनवरी 2027 तक चलेगा। इस पर्व के दौरान श्रृद्वालुओं के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जा रही है। 

इस योजना के तहत हजारों बुजुर्ग श्रद्धालु अब तक देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों की यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं। उन्होंने अपने अनुभव, संस्कार और परिश्रम से समाज को दिशा दी है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से हम उनके प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी यात्रियों के सुरक्षित और सुखमय भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और अध्यात्मिक उन्नति आए और हरियाणा को निरंतर विकास के पथ पर आगे बढाए। उन्होंने कहा कि भारत को विश्व में नई ऊंचाईयों पर लेकर जाए और भगवान हम सभी को राष्ट्र निर्माण में अपना अहम योगदान देने की षक्ति प्रदान करें।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, महाराज बंसी पुरी, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, राजेश परासर, चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापुर, चेयरमैन जिला परिषद कंवल जीत कौर सहित कई पार्टी पदाधिकारी, संतगण मौजूद रहे।

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana , Subhash Sudha

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD