Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में 30 लाख रुपये की लागत से बने आधुनिक ‘एस्पिरेशनल टॉयलेट’ का गौरव गौतम ने किया उद्घाटन

स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 के तहत तैयार सुविधा में महिलाओं, पुरुषों, ट्रांसजेंडर एवं दिव्यांगजनों के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं

Gaurav Gautam, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पलवल , 08 Jun 2026

Last updated on: Jun 09, 2026, 11:53 IST

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने आज नगर परिषद पलवल के वार्ड नंबर-12 स्थित ताऊ देवीलाल टाउन पार्क में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से निर्मित आधुनिक ‘एस्पिरेशनल टॉयलेट’ का उद्घाटन किया। भारत सरकार एवं हरियाणा सरकार के संयुक्त वित्तीय सहयोग से विकसित यह परियोजना स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 तथा आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय (एमओएचयूए) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार की गई है।

स्वच्छता, सुरक्षा और सम्मान के उच्च मानकों पर आधारित है परियोजना

खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल शौचालयों का निर्माण करना नहीं, बल्कि ऐसे सार्वजनिक स्वच्छता परिसरों का विकास करना है जो स्वच्छता, सुरक्षा, सुविधा और सम्मान के उच्च मानकों पर खरे उतरें। उन्होंने कहा कि यह पहल विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, ट्रांसजेंडर समुदाय एवं दिव्यांगजनों के लिए अधिक सुरक्षित और समावेशी वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

सभी वर्गों के लिए अलग-अलग सुविधाएं, बेबी केयर रूम व स्टोर रूम भी शामिल

उन्होंने बताया कि इस आधुनिक सार्वजनिक शौचालय परिसर में पुरुषों, महिलाओं, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों तथा दिव्यांगजनों के लिए पृथक शौचालयों की व्यवस्था की गई है। साथ ही माताओं एवं छोटे बच्चों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए बेबी केयर रूम तथा साफ-सफाई एवं रखरखाव सामग्री के सुरक्षित भंडारण के लिए स्टोर रूम का भी निर्माण किया गया है।

स्वच्छ शहर के निर्माण में जनसहभागिता की भूमिका महत्वपूर्ण

खेल राज्य मंत्री ने कहा कि एस्पिरेशनल टॉयलेट जैसी सुविधाएं खुले में मूत्र त्याग जैसी अस्वास्थ्यकर प्रवृत्तियों को कम करने, सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने तथा ओडीएफ प्लस जैसे स्वच्छता मानकों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यह सुविधा आमजन के लिए है। 

इसलिए वे इस सुविधा का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें, इसकी स्वच्छता बनाए रखें तथा इसे सार्वजनिक संपत्ति मानकर इसकी सुरक्षा करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए पृथक सुविधाएं, बच्चों की देखभाल के लिए विशेष स्थान, ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए सम्मानजनक प्रावधान तथा दिव्यांगजनों के लिए सुगम पहुंच जैसी व्यवस्थाएं इस परियोजना को एक आदर्श सार्वजनिक स्वच्छता मॉडल बनाती हैं। 

जनसहभागिता और जागरूकता के माध्यम से ही ऐसी जनहितकारी परियोजनाओं का व्यापक लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाया जा सकता है। खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि यह परियोजना नागरिक सुविधा, स्वच्छता संवर्धन एवं समावेशी शहरी अवसंरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो स्वच्छ, स्वस्थ और विकसित शहर के निर्माण में सहायक सिद्ध होगी।

इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त मनीषा शर्मा, नगर परिषद के एसडीओ बिजेंद्र और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

Tags: Gaurav Gautam , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD