Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

बरनाला के सैकड़ों विद्यार्थियों ने भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच का आनंद लिया

मीत हेयर के प्रयासों से सरकारी स्कूलों के 1100 विद्यार्थियों ने पहली बार स्टेडियम के अंदर टेस्ट मैच देखा

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP Punjab, New Chandigarh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

यू चंडीगढ़ , 08 Jun 2026

Last updated on: Jun 09, 2026, 09:48 IST

पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (पीसीए) के सचिव एवं लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर के निमंत्रण पर आज बरनाला के सरकारी स्कूलों के 1100 विद्यार्थियों ने न्यू चंडीगढ़ स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत-अफगानिस्तान टेस्ट मैच का आनंद लिया। मीत हेयर और भारतीय कप्तान शुभमन गिल के पिता लखविंदर सिंह गिल ने विद्यार्थियों के साथ युवराज सिंह स्टैंड में बैठकर मैच देखा।

भारत ने यह टेस्ट मैच एक पारी और 300 रन से जीत लिया। बरनाला के स्कूल ऑफ एमिनेंस तथा विभिन्न सरकारी स्कूलों के 1100 विद्यार्थियों ने आज क्रिकेट स्टेडियम में पूरे दिन उत्साह का माहौल बनाए रखा और लगातार तालियों की गड़गड़ाहट के साथ खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। युवराज सिंह स्टैंड में बैठे विद्यार्थियों से विशेष रूप से मिलने पहुंचे मीत हेयर ने उनके साथ बैठकर दूसरे सत्र के खेल का आनंद लिया।

विद्यार्थी बेहद उत्साहित थे और उन्होंने खिलाड़ियों तथा टीम के समर्थन में बैनर और पोस्टर तैयार किए हुए थे। सभी विद्यार्थी पहली बार स्टेडियम के अंदर मैच देखने पहुंचे थे। विद्यार्थियों ने मीत हेयर और पीसीए का विशेष धन्यवाद किया। विद्यार्थियों ने शुभमन गिल के पिता से अपने पोस्टरों पर ऑटोग्राफ भी लिए। मीत हेयर ने पीसीए की ओर से सभी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों के लिए यह एक बड़ा अवसर है, जब वे अपनी टीम को मैदान में खेलते हुए अपनी आंखों से देख रहे हैं और अपने पसंदीदा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। मीत हेयर ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान विद्यार्थियों के लिए मैच देखने का यह एक सुनहरा अवसर था, जिसके लिए पीसीए की ओर से बेहतरीन प्रबंध किए गए।

विद्यार्थियों के आने-जाने के लिए बसों की व्यवस्था की गई तथा दोपहर के भोजन और जलपान की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त पीसीए की ओर से स्मृति-चिह्न के रूप में टी-शर्ट भी प्रदान की गई। इस अवसर पर बरनाला के जिला खेल प्रबंधक सिमरदीप सिंह तथा विभिन्न स्कूलों के प्रभारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP Punjab , New Chandigarh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD