Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

असद भोपाली : एक फिल्म ने बनाया स्टार, जीवन के आखिरी पल में मिला फिल्म फेयर अवॉर्ड

Bollywood, Mumbai, Asad Bhopali
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 08 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 18:08 IST

हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकार, शायर और गीतकार असद भोपाली का निधन 9 जून 1990 को हुआ था। उनकी कलम से ‘वो जब याद आए, बहुत याद आए’ और ‘कबूतर जा जा जा’ जैसे बेहतरीन गीत निकले। वैसे तो एक पल में उनका नाम भले ही लोगों को ध्यान न आए, लेकिन उनके लिखे गीत आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में जिंदा हैं।

उनका जन्म 10 जुलाई, वर्ष 1921 में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ था। असद भोपाली का असली नाम असदुल्लाह खान था। उनका जन्म अरबी और फारसी भाषा के शिक्षक मुंशी अहमद खान के घर हुआ था। उन्हें बचपन से ही शायरी का काफी शौक था। कॉलेज के दिनों में वे अपनी शायरी और कविताएं लोगों को सुनाते थे।

वर्ष 1949 में जब फजली ब्रदर्स ने उनको भोपाल में एक मुशायरे में देखा तो उनका अलग ही अंदाज था। इसी मुशायरे से उनकी प्रतिभा की पहचान हुई, जिसके बाद फजली ब्रदर्स ने असद को फिल्म के लिए चुना। यहीं से 28 वर्षीय असद भोपाली की मुंबई में करियर की शुरुआत हुई। उन्होंने वर्ष 1949 से 1990 तक 100 से ज्यादा फिल्मों में गीत लिखे।

असद की कलम से रोमांस के अलावा हल्के-फुल्के और मजेदार गीत निकले। वर्ष 1963 में 'पारसमणी' फिल्म में उन्होंने 'वो जब याद आए, बहुत याद आए’ और 'हंसता हुआ नूरानी चेहरा’ गीत लिखा। उनकी कलम से निकले इन दोनों गीतों ने फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने कई बड़े संगीतकारों के साथ काम किया। उनकी कलम से 'सौ बार जनम लेंगे', 'दिल का सूना साज तराना ढूंढेगा' जैसे गीत निकले।

वर्ष 1989 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में असद के लिखे गीतों ने फैंस के दिलों को छू लिया। उनकी कलम से ‘दिल दीवाना बिन सजना के माने ना’, ‘मेरे रंग में रंगने वाली’ और ‘कबूतर जा जा जा’ जैसे बेहतरीन गीत निकले। सलमान खान को स्टार बनाने में इन गीतों की बड़ी भूमिका रही। असद भोपाली को वर्ष 1990 में 'दिल दीवाना' गीत के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला।

बीमारी की वजह से वे अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा नहीं ले पाए थे। 9 जून 1990 को उनका निधन हो गया। उनका जीवन काफी चुनौतीपूर्ण रहा। असद ने दो शादियां की थीं। पहली पत्नी आयशा से उनके दो बेटे (ताज और ताबिश) और छह बेटियां थीं। वहीं, दूसरी पत्नी से बेटे गालिब असद भोपाली हुए।

 

Tags: Bollywood , Mumbai , Asad Bhopali

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD