Monday, 15 June 2026

 

 

खास खबरें कथित फोरेंसिक रिपोर्ट द्वारा भगवंत सिंह मान को बदनाम करने की बादल गैंग की चाल नाकाम, जत्थेदार को अकाली दल के राजनीतिक मोहरे के तौर पर काम नहीं करना चाहिए : बलतेज पन्नू नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको ने द्विपक्षीय संबंधों के लिए नया रोडमैप तैयार किया कविन्द्र गुप्ता और अर्जुन राम मेघवाल ने ‘न्याय प्रबोधः न्याय के प्रति जागृति’ अभियान का शुभारंभ किया उमर अब्दुल्ला ने शुरू की मुफ्त ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग पहल मध्य प्रदेश में स्थापित होगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर : सीएम मोहन यादव आप के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं जसवीर सिंह गढ़ी : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग स्वस्थ आयु के लिए योग, पीढ़ियों के स्वास्थ्य, गरिमा और कल्याण के लिए एक वैश्विक आह्वान : प्रतापराव जाधव मौली जागरां डिस्पेंसरी में विशेष टीबी-एचआईवी जांच शिविर आयोजित महिला अंडर-20 हैंडबॉल विश्व चैम्पियनशिप 2026 से पूर्व उपायुक्त चंडीगढ़ ने टीम इंडिया का बढ़ाया उत्साह पंजाब में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एस.आई.आर.) 2026 के लिए 25 जून से घर-घर गणना होगी शुरू पंजाबी फिल्म ‘इश्कनामा’ को लेकर बढ़ी चर्चा, पहली बार साथ नजर आएंगे जय रंधावा और शहनाज़ गिल पश्चिम बंगाल में सरकारी योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को मिलेगा : सुवेंदु अधिकारी शिलांग में पूर्वोत्तर भारत इंफ्रास्ट्रक्चर समिट 2026 का नितिन गडकरी ने किया शुभारंभ धरना, प्रदर्शन और रैली करने पर रोक लगाना बीजेपी सरकार का तुगलकी फरमान : चौधरी अभय सिंह चौटाला बीकानेर में कार-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत, एक बालिका गंभीर रूप से घायल कार्गो-एमआरओ केंद्र बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अब ‘कुबेर’ भी आना चाहते हैं जेवर : योगी आदित्यनाथ जनजातीय संग्रहालय, केलांग में आज जिला लाहौल-स्पीति के नवनिर्वाचित पंचायत प्रधानों एवं उप-प्रधानों का शपथ ग्रहण आयोजित रॉबर्ट फिको ने ऐतिहासिक उपलब्धि पर पीएम मोदी को बधाई दी सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पंचायत प्रतिनिधियों से चिट्टे के विरुद्ध अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया कुपवी क्षेत्र के प्रतिनिधिमंडल ने सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से की भेंट आम आदमी पार्टी के परिवार का हुआ विस्तार

 

सुखबीर सिंह बादल ने स्त्री अकाली दल से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करने का आग्रह किया

महिला विंग की नवनियुक्त हलके की प्रमुखों के साथ मीटिंग की

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Harsimrat Kaur Badal, Istri Akali Dal, Hargobind Kaur
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 17:25 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज स्त्री अकाली दल के नवनियुक्त हलके के बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए बूथ स्तर पर कमेटियों सहित पार्टी के संगठनात्मक ढ़ांचे को मजबूत करने का आग्रह किया है ।बठिंडा सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल और महिला विंग की प्रधान बीबी हरगोबिंद कौर के साथ स्त्री अकाली दल के हलका प्रमुखों की पहली मीटिंग आयोजित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि महिला विंग को अपनी संगठनात्मक ढ़ांचे को मजबूत करने की आवश्यकता है। 

उन्होने  कहा कि बूथ स्तर पर कमेटियों का गठन और बूथ प्रधानों की नियुक्ति के अलावा सर्कल प्रधानों को भी नियुक्त किया जाना चाहिए। उन्होने जोर देकर कहा कि पार्टी के विभिन्न हलका इंचार्जों के बीच समन्वय होना चाहिए।इस अवसर पर बीबा बादल ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की महिला विंग बदलाव ला रही है। उन्होने कहा,‘‘ आम आदमी पार्टी की नीतियों के कारण महिलाओं पर बहुत असर पड़ा है। 

महिलाओं ने सामाजिक भलाई योजनाओं में कटौती, नशे की ओवरडोज से मौतें और पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के कारण परेशानी झेली है। उन्हे एहसास है कि आप सरकार प्रति माह 1000 रूपया और अनुसूचित जाति की महिलाओं को 1500 रूपये का भत्ता देने का वादा करके अपनी नाकामियों को छिपाने की कोशिश कर रही है। 

उन्होने कहा कि आप सरकार ने मार्च के महीने में भत्ते का प्रचार किया था, लेकिन अब जून महीना आ चुका है, लेकि अभी केवल सूचियां ही तैयार की जा रही है। उन्होने कहा कि सरकार सिर्फ कुछ महीनों का भत्ता देकर महिलाओं को लुभाने की कोशिश कर रही है , मैं उन सभी से कहना चाहती हूं कि सभी महिलाओं केा पिछले चार साल से अधिक समय के बकाया के हिसाब से 60हजार रूपया प्रति माह की मांग करनी चाहिए।’’

स्त्री अकाली दल की प्रधान बीबा हरगोबिंद कौर ने कहा कि कैसे  महिला विंग आम आदमी पार्टी सरकार का पर्दाफाश करने की तैयारी कर रही है, क्योंकि आप पार्टी ने चार साल से अधिक कार्यकाल में महिलाओं के लिए कुछ भी नही किया है। उन्होने कहा कि  पंजाब विरोधी और महिला विरोधी नीतियां अपनाने के लिए आम आदमी पार्टी को जबावदेह ठहराने के लिए  महिला विंग शीघ्र ही एक जनआंदोलन शुरू करेगी।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Harsimrat Kaur Badal , Istri Akali Dal , Hargobind Kaur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD