Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई से जुड़े मुद्दों पर चर्चा को सर्वदलीय बैठक बुलाए सरकार : मल्लिकार्जुन खड़गे

Mallikarjun Kharge, Indian National Congress, Congress, Rahul Gandhi, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 16:33 IST

दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब में सोमवार को इंडिया ब्लॉक गठबंधन की बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, सोनिया गांधी, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव समेत अन्य दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि बैठक अच्छी रही है और पांच मुद्दों पर सहमति बनी है, जिस पर मजबूती के साथ काम करना है। खड़गे ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि इंडिया ब्लॉक गठबंधन की बैठक में 25 राजनीतिक दल शामिल हुए। इस बैठक के बाद हम लोगों ने पांच बिंदुओं पर सहमति जताई है।

इन मुद्दों पर हम आगे भी बैठक करेंगे, काम करेंगे, लड़ेंगे और आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि यह तय हुआ है कि इंडिया गठबंधन की सभी पार्टियां हर दो महीने में बैठक करेंगी। अगली बैठक अगस्त में हैदराबाद में होगी। खड़गे ने कहा कि शिवसेना(यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन भी वर्चुअल तरीके से बैठक में शामिल हुए और अपनी राय रखी।

वे भी इन सभी मुद्दों पर सहमत हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को मौजूदा आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों के मुद्दों और लोगों से जुड़े अन्य मुद्दों पर चर्चा करने के लिए तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए। मानसून सत्र के दौरान संसद में कामकाज के तालमेल के लिए विपक्ष के नेता के कार्यालय में हर सुबह बैठकें होंगी।

खड़गे ने मीडिया के सामने बैठक में जिन पांच मुद्दों पर सहमति बनी, उसे पढ़कर सुनाया। इंडिया गठबंधन की बैठक में सभी दलों ने पांच बिंदुओं पर अपनी सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि हम इन मुद्दों पर डटकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ये सहमति बनी कि एसआईआर और मतदाता सूची में हेरफेर तथा चुनाव की निष्पक्षता के संबंध में भारत के मुख्य न्यायाधीश को एक पत्र भेजा जाएगा।

ये पत्र उन्हें शीघ्र ही सौंपा जाएगा। लाखों छात्रों को प्रभावित करने वाले अनेक गंभीर मुद्दों की स्थिति को देखते हुए ये सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि शिक्षा मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि उनके कार्यकाल में नीट और सीबीएसई परीक्षाओं में लाखों युवाओं के साथ विश्वासघात हुआ है। नतीजा है कि आज लाखों युवा सड़कों पर खड़े हैं।

वर्तमान में बढ़ती गंभीर आर्थिक स्थिति, बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, अत्याचार और किसानों के मुद्दों को हम उठाते रहेंगे। केंद्र सरकार को जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए, जिसमें हम इन सारे मुद्दों को उनके सामने रखेंगे। इंडिया गठबंधन के सभी दल हर दो महीने में बैठक करेंगे। हमारी अगली बैठक अगस्त में हैदराबाद में होगी।

मानसून सत्र के दौरान संसदीय समन्वय जारी रहेगा और हर सुबह नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में समन्वय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में हिस्सा लेने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि मल्लिकार्जुन खड़गे ने मीडिया को जानकारी दी है। पांच अहम मुद्दों पर एक कमेटी बनाई गई है और हम सब एकजुट हैं।

 

Tags: Mallikarjun Kharge , Indian National Congress , Congress , Rahul Gandhi , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD