Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

हरदीप सिंह मुंडियां ने 33 पटवारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे

पटवारी (उम्मीदवार) के रूप में 18 माह का अनिवार्य प्रशिक्षण पूरा करने के बाद अब नियमित पटवारी के रूप में फील्ड में निभाएंगे ज़िम्मेदारी

Hardeep Singh Mundian, AAP Punjab, Anurag Verma, Paramvir Singh
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 08 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 15:32 IST

पंजाब के राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन मंत्री स. हरदीप सिंह मुंडियां ने आज 33 पटवारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। यहां पंजाब भवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान स. हरदीप सिंह मुंडियां ने नव-नियुक्त पटवारियों को बधाई दी। 

उन्होंने मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान का संदेश साझा करते हुए उन्हें सदैव ईमानदारी और पूर्ण निष्ठा के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें भ्रष्टाचार में लिप्त रही हैं, जबकि मान सरकार ने भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई हुई है। 

उन्होंने कहा कि नए पटवारियों के कंधों पर बड़ी ज़िम्मेदारी है और उन्हें जनता के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करते हुए अपनी ज़िम्मेदारियों का दृढ़ता से निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने सचेत किया कि सरकारी कर्मचारियों की किसी भी प्रकार की भ्रष्ट गतिविधि को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य के लोगों को स्वच्छ, पारदर्शी और जवाबदेह सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भर्ती किए गए इन पटवारियों ने 18 माह का अनिवार्य प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद अब इन्हें नियमित पटवारी के रूप में फील्ड में तैनात किया जाएगा।

बता दें कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान ने वर्ष 2023 में राजस्व पटवारियों की भर्ती के उपरांत योग्य उम्मीदवारों को मेरिट के आधार पर ज़िले आवंटित किए थे। नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को एक वर्ष का प्रशिक्षण पटवार स्कूलों में तथा छह माह का फील्ड प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अनुभवी एवं सेवानिवृत्त पीसीएस अधिकारियों, ज़िला राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारों, कानूनगो तथा पटवारियों द्वारा उन्हें प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण अवधि के दौरान इन पटवारियों को हिसाब-मुसाहत, भूमि अभिलेख, पैमाइश, रिकॉर्ड तैयार करना, चुनाव, मुरब्बाबंदी, कृषि तथा कंप्यूटर विषयों का प्रशिक्षण दिया गया। इनमें चुनाव और कृषि विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया। चुनाव संबंधी प्रशिक्षण में मतदाता सूचियों की तैयारी की जानकारी दी गई, जबकि कृषि विषय के अंतर्गत रबी और खरीफ़ फ़सलों, कीटनाशकों, उर्वरकों और बीजों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 

इंटीग्रेटेड लैंड मैनेजमेंट सिस्टम (आईएलएमएस) सॉफ्टवेयर पर उम्मीदवारों को जमाबंदी की डेटा एंट्री, इंतकाल दर्ज करना, रोज़नामचा, फर्द बदर आदि कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। स. हरदीप सिंह मुंडियां ने बताया कि योग्य उम्मीदवारों की विभागीय परीक्षा वर्ष 2025 में दो चरणों में आयोजित की गई थी। 

इस परीक्षा में कुल 512 उम्मीदवार सफल हुए। इनमें से 464 उम्मीदवार पहले ही नियमित पटवारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं, जबकि आज 33 पटवारी (उम्मीदवारों) को नियुक्ति पत्र प्रदान कर नियमित पटवारी के रूप में फील्ड में तैनात किया जा रहा है। अतिरिक्त मुख्य सचिव-सह-वित्त आयुक्त राजस्व श्री अनुराग वर्मा ने नव-नियुक्त पटवारियों का विभाग में औपचारिक रूप से स्वागत किया।

श्री वर्मा ने कहा कि गांव स्तर पर पटवारी सरकार का चेहरा होता है। इसलिए उन्हें सरकार की उपलब्धियों और सुशासन को लोगों तक पहुंचाना सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले पटवारियों की नियुक्ति से ई-जमाबंदी और ई-रजिस्ट्री जैसी सुधारात्मक पहलों को ज़मीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि नए पटवारियों की भर्ती का उद्देश्य आम लोगों की सुविधा के लिए राजस्व विभाग के कार्यों को सुचारू बनाना तथा यह सुनिश्चित करना है कि लोगों को बिना किसी देरी के समयबद्ध और परेशानी-मुक्त सेवाएं प्राप्त हों। समारोह के दौरान विशेष सचिव-कम-निदेशक भूमि रिकॉर्ड श्री परमवीर सिंह तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Hardeep Singh Mundian , AAP Punjab , Anurag Verma , Paramvir Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD