Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

रंगले पंजाब की स्थापना के लिए ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान अब जनसमर्थन से जन आंदोलन बन चुका है : कुलदीप सिंह धालीवाल

2700 किलोग्राम हेरोइन और सिंथेटिक नशे बरामद कर तस्करों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया : धालीवाल

Kuldeep Singh Dhaliwal, AAP Punjab, Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अमृतसर/अजनाला , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 12:51 IST

आम आदमी पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता, विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा रंगले पंजाब की स्थापना और नशों के जाल को समाप्त करने के लिए शुरू किया गया “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान अब जनजागरूकता की एक व्यापक जनलहर बन चुका है।

उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत पंजाब के शांतिप्रिय नागरिकों, समाजसेवियों तथा राज्य सरकार द्वारा गठित ग्रामीण रक्षा समितियों के 1.25 लाख सदस्यों के सहयोग से सैकड़ों नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है तथा 2700 किलोग्राम से अधिक हेरोइन, आइस ड्रग और अन्य सिंथेटिक नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं। इसके अलावा नशा तस्करों की संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया गया, नशे की काली कमाई से बनाई गई संपत्तियां जब्त की गईं तथा करोड़ों रुपये की ड्रग मनी भी जब्त की गई है।

श्री धालीवाल आज अजनाला में एस.डी.एम. अजनाला श्रीमती चारूमिता, डी.एस.पी. गुरदीप सिंह तथा बी.डी.पी.ओ. सितारा सिंह विर्क की अध्यक्षता में आयोजित सरकारी “युद्ध नशों के विरुद्ध” शपथ एवं जागरूकता समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। समारोह में अजनाला विधानसभा क्षेत्र के 183 गांवों की ग्रामीण रक्षा समितियों के प्रभारी, अजनाला और रमदास के शहरी वार्ड रक्षा समितियों के सदस्य, पार्षद, पूर्व पार्षद तथा नशा विरोधी सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

धालीवाल ने स्पष्ट घोषणा की कि मान सरकार द्वारा शुरू किया गया “युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान तब तक जारी रहेगा जब तक पंजाब पूरी तरह नशामुक्त नहीं हो जाता। उन्होंने ग्रामीण एवं शहरी वार्ड रक्षा समितियों तथा नशा विरोधी सामाजिक संस्थाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान करते हुए कहा कि वे गांवों और शहरों के प्रहरी बनकर स्वस्थ एवं नशामुक्त रंगले पंजाब के निर्माण में ऐतिहासिक योगदान दें।

उन्होंने पंजाब में नशे के फैलाव के लिए केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार को भी जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि केंद्र सरकार पंजाब के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, विदेश मंत्रालय तथा अन्य केंद्रीय मंत्रियों के समक्ष पाकिस्तान से ड्रोन तकनीक के माध्यम से भेजे जा रहे नशे और घातक हथियारों की तस्करी को रोकने तथा 533 किलोमीटर लंबी भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा को पूरी तरह सील करने संबंधी प्रस्ताव रखे गए, लेकिन उन पर अब तक कोई अमल नहीं किया गया।

धालीवाल ने कहा कि राज्य सरकार ने अपने संसाधनों से 52 करोड़ रुपये खर्च कर पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हो रही नशा तस्करी को रोकने के लिए पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा के तीन संवेदनशील स्थानों पर एंटी-ड्रोन सिस्टम स्थापित किए हैं। समारोह के अंत में उपस्थित सभी नशा विरोधी समाजसेवियों और ग्रामीण रक्षा समितियों के सदस्यों को प्रशासन की ओर से शपथ दिलाई गई कि वे नशा तस्करों के खिलाफ सच्ची एवं निष्पक्ष सूचना प्रशासन तक पहुंचाएंगे तथा नशे के शिकार लोगों को प्रेरित कर सरकारी नशामुक्ति केंद्रों तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे।

 

Tags: Kuldeep Singh Dhaliwal , AAP Punjab , Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD