Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

आम आदमी पार्टी द्वारा धूरी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जोरदार विरोध

भाजपा हमेशा पंजाब विरोधी नीतियों पर चली, पंजाब के अधिकारों पर डाका डालने की कोशिश की: दलवीर सिंह ढिल्लों

Protest, Dalvir Singh Dhillon, AAP Punjab, Dhuri
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धूरी , 07 Jun 2026

Last updated on: Jun 08, 2026, 12:43 IST

आम आदमी पार्टी द्वारा आज धूरी विधानसभा क्षेत्र के गांव बब्बनपुर में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के दौरे के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और किसानों ने भाजपा सरकार की कथित पंजाब विरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए पंजाब लघु उद्योग एवं निर्यात निगम के चेयरमैन दलवीर सिंह ढिल्लों ने कहा कि भाजपा ने हमेशा पंजाब के हितों के खिलाफ काम किया है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ को पंजाब को सौंपने का विरोध करने से लेकर भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के माध्यम से पंजाब के पानी पर कब्जा करने की कोशिशों और एस.वाई.एल. मुद्दे पर पंजाब विरोधी रुख अपनाने तक, भाजपा की नीयत हमेशा पंजाब के अधिकारों को नुकसान पहुंचाने वाली रही है।

उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन के दौरान सैकड़ों किसानों की जानें गईं, जिसके लिए भाजपा सरकार को लोग कभी माफ नहीं करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां पंजाब के किसानों के हितों को नुकसान पहुंचाने वाली हैं तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक समझौतों के माध्यम से भी खेती-किसानी को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। 

उन्होंने कहा कि आज का यह प्रदर्शन पंजाब के अधिकारों और किसानों के भविष्य की रक्षा के लिए किया गया है। इस अवसर पर पंजाब वक्फ बोर्ड के सदस्य डॉ. अनवर भसौड़ ने कहा कि भाजपा की नीतियां किसान और जनविरोधी हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा धर्म के नाम पर लोगों को बांटकर राजनीतिक लाभ लेना चाहती है, लेकिन पंजाब की जागरूक जनता ऐसी कोशिशों को कभी सफल नहीं होने देगी।

जिला परिषद के चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लर ने कहा कि पंजाब गुरुओं, शहीदों और वीर योद्धाओं की धरती है, जहां नफरत की राजनीति के लिए कोई जगह नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को यह भ्रम निकाल देना चाहिए कि वह पंजाब के लोगों को बांटकर यहां अपना राजनीतिक आधार बना सकती है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में हुए स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि पंजाब के लोग भाजपा की नीतियों को नकार चुके हैं। उन्होंने कहा कि लोग मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यों और जनकल्याणकारी नीतियों से संतुष्ट हैं तथा सरकार को भरपूर समर्थन दे रहे हैं।

इस अवसर पर आप नेताओं ने कहा कि धूरी की धरती से पंजाब के अधिकारों की आवाज एक बार फिर बुलंद हुई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के भाजपा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब दौरे के दौरान प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर जवाब मांगा गया है।

नेताओं ने कहा कि भाजपा द्वारा पंजाब के नदी जल पर अधिकार जताने की कोशिशें, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) में केंद्र सरकार द्वारा पंजाब के अधिकारों पर डाका डालने के प्रयास, चंडीगढ़ को पंजाब को न सौंपने की जिद, पंजाब के आर.डी.एफ. और अन्य वित्तीय फंड रोकने जैसे मामलों पर पंजाब के लोग लगातार जवाब मांग रहे हैं, लेकिन केंद्र और भाजपा सरकार इन मुद्दों को नजरअंदाज कर रही है।

उन्होंने कहा कि आज इन पंजाब समर्थक मुद्दों को लेकर बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने धूरी में प्रदर्शन में शामिल होकर पंजाब के अधिकारों की आवाज बुलंद की है। नेताओं ने दो टूक कहा कि किसी भी स्थिति में पंजाब के अधिकारों के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की नीतियों की निंदा करते हुए पंजाब के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर जिला परिषद के चेयरमैन रछपाल सिंह भुल्लर, वरिष्ठ नेता सतिंदर सिंह चट्ठा, ब्लॉक प्रधान नरेश सिंगला, ब्लॉक समिति धूरी के चेयरमैन रणजोध सिंह, जिला परिषद सदस्य हरजिंदर सिंह कांझला, गगन जवंधा, अमरदीप सिंह धांदड़ा, एडवोकेट हैप्पी गर्ग, ब्लॉक प्रधान सुखपाल सिंह पाला, ब्लॉक प्रधान मिल्ख राज, ब्लॉक प्रधान सुरजीत सिंह, हलका वाइस कोऑर्डिनेटर हरप्रीत सिंह गिल, नगर पार्षद राजीव चौधरी, मनीष जिंदल, पार्षद जसवीर सिंह तथा गांव बब्बनपुर की समूची पंचायत और पंच भी उपस्थित थे।

 

Tags: Protest , Dalvir Singh Dhillon , AAP Punjab , Dhuri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD