Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें 'बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर' पैदल मार्च : सरबजीत सिंह झिंझर ने 8 दिनों में 160 किलोमीटर पैदल चले टीबी मरीजों के लिए जरूरी पौष्टिक भोजन, उपचार के दौरान थाली में रखें ये चीजें, रिकवरी होगी तेज झाड़ू की ‘बेअदबी’ के आरोप में टांडा के पार्टी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस का राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल के निर्णय डॉ. मनसुख मांडविया और रेखा गुप्ता ने MY Bharat सम्मेलन में 6,000 युवाओं को किया प्रेरित पुरुषोत्तम मास विशेष : दक्षिण भारत का अनोखा नारायण मंदिर, आठ हिस्सों वाले शिखर की जमीन पर नहीं पड़ती परछाईं आइकॉन सेरामिक ने लवली मार्बल्स एवं सेनिटेशन के साथ मिलकर जालंधर में उत्तर भारत की सबसे बड़ी लक्ज़री सिरेमिक गैलरी का उद्घाटन किया नायब सिंह सैनी ने समालखा के सेवा साधना एवं ग्राम विकास केंद्र के वार्षिक स्थापना दिवस पर बतौर मुख्य अतिथि लिया भाग कैंसर को खत्म करने के लिए नशा मुक्ति अभियान को जन आंदोलन बनाया जाए : शिवराज सिंह चौहान योग को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा, स्वस्थ नागरिक से ही बनेगा स्वस्थ भारत : रणबीर गंगवा भारत बनाम अफगानिस्तान : केएल राहुल के बाद शुभमन गिल का शतक, पहले दिन टीम इंडिया का दबदबा नवां गांव नगर परिषद के नवनिर्वाचित भाजपा पार्षदों ने सुखविंदर सिंह गोल्डी से की मुलाकात तरुण चुग ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब में मत्था टेका, श्री अकाल तख्त साहिब पर कांग्रेस के हमले को सिख इतिहास का दर्दनाक अध्याय बताया : केवल सिंह ढिल्लों बेअंत सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी में शुरू होंगे एआई, रोबोटिक्स समेत 5 नए प्रोफेशनल कोर्स : हरजोत सिंह बैंस एन. चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का संदेश केएल राहुल ने 12वां टेस्ट शतक से की रोहित, रहाणे और मुरली की बराबरी बिहार में अंतरराष्ट्रीय खेलों के लिए ओलंपिक स्तर की मिलेगी सुविधाएं : सम्राट चौधरी सुबह क्यों जरूरी है हेल्दी नाश्ता, थाली में क्या-क्या करें शामिल? केवल सिंह ढिल्लों ने जगत प्रकाश नड्डा से की मुलाकात पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की मुलाकात

 

नरेंद्र मोदी ने ईएसी-पीएम की बैठक की अध्यक्षता की

पश्चिम एशिया तनाव के बीच विकास रणनीति की समीक्षा

Narendra Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, New Delhi
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 15:25 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद (ईएसी-पीएम) की बैठक की अध्यक्षता की। अधिकारियों के अनुसार, बैठक में देश की आर्थिक विकास गति को बनाए रखने, अर्थव्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा पश्चिम एशिया संकट के बीच उभरती वैश्विक चुनौतियों से निपटने के उपायों पर चर्चा की गई।

बैठक में ऐसे समय में आर्थिक विकास को और तेज करने की रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया गया, जब दुनिया की कई बड़ी अर्थव्यवस्थाएं भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं, आपूर्ति शृंखला में व्यवधान और कमजोर मांग जैसी चुनौतियों का सामना कर रही हैं। अधिकारियों के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी और आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्यों ने कठिन वैश्विक परिस्थितियों के बीच भारत की विकास दर को बनाए रखने और व्यापक आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए जरूरी नीतिगत कदमों पर अपने विचार साझा किए।

बैठक में लोगों के जीवन को आसान बनाने और कारोबार करने में सहूलियत बढ़ाने से जुड़े सुधारों पर भी चर्चा हुई। विचार-विमर्श का केंद्र शासन व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना, अनुपालन संबंधी बोझ को कम करना और निवेश तथा उद्यमिता के लिए बेहतर माहौल तैयार करना रहा। बैठक का एक महत्वपूर्ण हिस्सा पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के प्रभावों को लेकर रहा।

परिषद के सदस्यों ने भारत और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसके संभावित असर पर चर्चा की। चर्चा के दौरान ऊर्जा बाजारों, व्यापार मार्गों और व्यापक आर्थिक स्थिरता से जुड़ी चिंताओं की समीक्षा की गई, क्योंकि क्षेत्र में लंबे समय से जारी तनाव वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ा रहा है। यह महत्वपूर्ण बैठक ऐसे समय हुई है जब बढ़ती वैश्विक अनिश्चितताओं और भू-राजनीतिक तनावों के बावजूद भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में बना हुआ है।

वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही (चौथी तिमाही) में भारत की जीडीपी वृद्धि दर मजबूत 7.8 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया गया है, जबकि पूरे वित्त वर्ष के लिए आर्थिक वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत रही। यह प्रदर्शन मुख्य रूप से कृषि, निर्माण और सेवा क्षेत्रों की मजबूत वृद्धि के कारण संभव हुआ। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा आयात करता है।

ऐसे में सरकार पश्चिम एशिया की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है, क्योंकि लंबे समय तक अस्थिरता बने रहने से कच्चे तेल की कीमतों और अंतरराष्ट्रीय व्यापार प्रवाह पर असर पड़ सकता है। प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद में अर्थशास्त्री और नीति विशेषज्ञ शामिल हैं, जो आर्थिक और विकास संबंधी मुद्दों पर स्वतंत्र सुझाव देते हैं तथा सरकार को दीर्घकालिक विकास प्राथमिकताओं और उभरते आर्थिक रुझानों पर सलाह प्रदान करते हैं।

 

Tags: Narendra Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD