Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

विराट कोहली चोटिल होकर बाहर, अफगानिस्तान वनडे सीरीज में यशस्वी जायसवाल को मौका

Yashasvi Jaiswal, Sports News, Cricket, Mumbai, Virat Kohli
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

मुंबई , 06 Jun 2026

Last updated on: Jun 06, 2026, 15:24 IST

अफगानिस्तान के खिलाफ 13 जून से शुरू हो रही वनडे सीरीज से विराट कोहली आधिकारिक तौर पर बाहर हो गए हैं। कोहली को इंजरी की वजह से बाहर होना पड़ा है। बीसीसीआई की चयन समिति ने अफगान वनडे सीरीज के लिए कोहली की जगह भारतीय टीम में युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को मौका दिया है। 

विराट कोहली को आईपीएल 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए गुजरात टाइटंस (जीटी) के खिलाफ नाबाद और मैच विजयी 75 रन की पारी खेली थी। पारी के दौरान कोहली फिटनेस की समस्या से जूझते दिखे थे। फाइनल के दौरान उनकी दाहिनी हैमस्ट्रिंग की चोट बढ़ गई। इसके बाद से ही वनडे सीरीज में उनके खेलने पर संदेह था।

बता दें कि विराट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब सिर्फ वनडे खेलते हैं। शनिवार को बीसीसीआई के मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अगरकर ने कहा, "आईपीएल फाइनल में चोट लगने के बाद से एक सप्ताह से भी कम समय बीता है। अभी समय-सीमा का पता नहीं है। ऐसा लगता है कि वे इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैचों के लिए फिट हो सकते हैं।

उनकी फिटनेस को लेकर फिजियो से कोई समय-सीमा नहीं मिली है।" विराट कोहली की जगह भारतीय टीम में शामिल किए गए बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अपना आखिरी वनडे 6 दिसंबर, 2025 को विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। इस मैच में जायसवाल ने 121 गेंदों पर नाबाद 116 रन की पारी खेली थी।

यह वनडे फॉर्मेट का उनका पहला शतक था। यशस्वी 4 वनडे मैचों की 4 पारियों में 1 शतक की मदद से 171 रन बना चुके हैं। वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का खेलना उनकी फिटनेस टेस्ट पर निर्भर करेगा। वनडे सीरीज से पहले दोनों को फिटनेस टेस्ट पास करना होगा। हार्दिक 2 जून से बेंगलुरु में बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में रिहैब से गुजर रहे हैं। 

पीठ की चोट के कारण वे आईपीएल 2026 के कुछ मैचों से बाहर भी रहे थे। रोहित शर्मा अगले दो-तीन दिनों में फिटनेस क्लीयरेंस के लिए सीओई में रिपोर्ट करेंगे। हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण रोहित को भी आईपीएल 2026 में कुछ मैचों से बाहर रहना पड़ा था। अगरकर ने कहा, "हम चोटिल खिलाड़ियों के लिए सामान्य प्रक्रिया का पालन करते हैं। हम उनकी अंतिम फिटनेस क्लीयरेंस का इंतजार कर रहे हैं।" अफगानिस्तान के खिलाफ 3 वनडे 13, 17 और 20 जून खेला जाएगा। 

 

Tags: Yashasvi Jaiswal , Sports News , Cricket , Mumbai , Virat Kohli

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD