Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा

दूसरे चरण के कार्य शुरू करने के लिए 10 जून की समय-सीमा और पूरा करने के लिए 31 जुलाई निर्धारित : हरपाल सिंह चीमा

Harpal Singh Cheema, Advocate Harpal Singh Cheema, AAP Punjab
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 05 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 18:00 IST

पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां राज्य के सभी डिप्टी कमिश्नरों को 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' के दूसरे चरण के तहत विकास कार्य 10 जून तक शुरू करने और 31 जुलाई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगले दो दिनों के भीतर प्रस्ताव जमा न करने वाले क्षेत्रों के लिए तीसरे चरण की फंडिंग पूरी तरह रोक दी जाएगी।

पंजाब भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्कीम की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने सभी संबंधित विभागों के सचिवों को भी सख्त निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि उनके विभागों से संबंधित परिस्कीमएं निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन करें। राज्य के विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की बाधा बर्दाश्त न करने की बात दोहराते हुए वित्त मंत्री चीमा ने दृढ़ता से कहा, “तीसरे चरण के प्रस्तावों के लिए दो दिनों का समय अंतिम है और जवाबदेही तय की जाएगी। 

यदि तीसरे चरण के प्रस्ताव दो दिनों के भीतर जमा नहीं किए गए, तो संबंधित क्षेत्रों के विकास अनुदान बिना कारण हुई देरी के कारण रोक दिए जाएंगे।” इसके अलावा, वित्त मंत्री ने डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए कि वे आगामी वर्षा ऋतु को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए इन कार्यों की रणनीति तैयार करें और उन्हें पूरा करवाएं, ताकि चल रही आधारभूत ढांचा प्रोजेक्टों में मौसम के कारण कोई बाधा या देरी न आए।

प्रशासनिक अनुशासन की आवश्यकता पर जोर देते हुए मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने डिप्टी कमिश्नरों को निर्देश दिए कि वे पूर्ण हो चुके कार्यों से संबंधित सभी वित्तीय बिल समय पर जमा करवाना सुनिश्चित करें। मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रशासनिक देरी की पूरी जिम्मेदारी सीधे संबंधित कार्यकारी एजेंसी की होगी तथा लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ तत्काल और सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

वित्तीय पारदर्शिता को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से अतिरिक्त मुख्य सचिव जसप्रीत तलवाड़ ने पहले से पूर्ण हो चुके कार्यों के सभी लंबित उपयोगिता प्रमाण-पत्र (यूटिलाइज़ेशन सर्टिफिकेट) तुरंत जमा करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने डिप्टी कमिश्नरों को यह भी निर्देश दिया कि वे एक स्थायी और समयबद्ध प्रणाली स्थापित करें, ताकि भविष्य में सभी उपयोगिता प्रमाण-पत्र समय पर जमा किए जा सकें और पंजाब भर में विकास फंडों का प्रवाह निर्बाध रूप से जारी रहे।

 

Tags: Harpal Singh Cheema , Advocate Harpal Singh Cheema , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD