Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया

 

गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे

ओलंपिक 2036 में हरियाणा का 36 मेडल जीतने का है मिशन, इसमें नवनियुक्त प्रशिक्षक निभा सकते हैं अहम भूमिका : खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम

Gaurav Gautam, BJP Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 04 Jun 2026

Last updated on: Jun 05, 2026, 11:34 IST

हरियाणा के खेल राज्य मंत्री श्री गौरव गौतम ने  कहा कि हरियाणा का उद्देश्य ओलंपिक 2036 में 36 मेडल जीतने का है। इन मेडलों के लिए हमारे गबरू खिलाड़ी अथक मेहनत कर रहे हैं। इस मिशन को पूरा करने में नवनियुक्त प्रशिक्षक भी अहम भूमिका निभा सकते हैं। 

कोच ग्रास रूट से खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए तैयार करने में पूरी तल्लीनता से जुट जाएं। मंत्री आज बतौर मुख्य अतिथि हरियाणा निवास चंडीगढ़ में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह मे  ग्रुप (क), (ख) और (ग) वर्ग में चयनित प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपने के दौरान संबोधित कर रहे थे। 

खेल मंत्री ने नव चयनित प्रशिक्षकों एवं उनके अभिभावको को बधाई देते हुए इसे युवाओं के पसीने, तपस्या और माता-पिता के त्याग की जीत का उत्सव बताया। इस दौरान मंत्री ने 3 सीनियर व 20 जूनियर प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे। खेल विभाग ने गत महीने भी 10 प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपे थे। 

एक महीने में विभाग 33 खिलाड़ियों को प्रशिक्षक की नौकरी दे चुका है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार राज्य को खेल के क्षेत्र में दुनिया का सबसे आधुनिक और सुविधायुक्त राज्य बनाने के लिए दिन-रात काम कर रही है। 

उन्होंने रहा कि प्रदेश सरकार खेल नीति के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को डी ग्रुप की नौकरियों में 10 प्रतिशत और सी ग्रुप की नौकरियों में 3 प्रतिशत का खेल कोटा देती है।

'दूध-दही का खाणा' सिर्फ कहावत नहीं, हमारी ताकत

खेल राज्य मंत्री ने कहा कि हरियाणा की मिट्टी की यह तासीर है कि यहां का युवा मैदान में सिर्फ खेलने के लिए नहीं, बल्कि तिरंगे की शान बढ़ाने के लिए उतरता है। ओलंपिक से लेकर नेशनल चैंपियनशिप तक हमारे खिलाड़ियों ने हमेशा राज्य का नाम रोशन किया है। 

उन्होंने सरकार की खेल नीति की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की खेल नीति का उद्देश्य खिलाड़ियों को भविष्य की चिंता से मुक्त रखना है। सरकार खिलाड़ियों को सिर्फ मेडल जीतने पर बधाई नहीं देती, बल्कि उनके सुरक्षित भविष्य की गारंटी भी देती है, ताकि वे बिना किसी मानसिक तनाव के देश के लिए खेल सकें।"

कोचों से आह्वान: जमीनी स्तर से तराशें नए वैश्विक चैंपियन

खेल मंत्री ने कहा कि कोच ही खिलाड़ियों को तराश कर हीरा बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। बदलते दौर की तकनीक और आधुनिक ट्रेनिंग के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कोचों से अपील की है कि वे  गांवों और कस्बों से जमीनी स्तर पर नई खेल प्रतिभाओं को पहचानें, खिलाड़ियों को कामनवेल्थ, एशियन, विश्व चैंपियनशिप व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में दोगुनी मेहनत करें। इसके लिए प्रदेश सरकार हर आधुनिक सुविधा, इंफ्रास्ट्रक्चर और संसाधन देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

खिलाड़ी अब सरकारी सेवाओं में भी बनें रोल मॉडल

सरकारी नौकरी को जीवन की एक नई पारी बताते हुए श्री गौरव गौतम ने खिलाड़ियों से खेल के मैदान जैसा अनुशासन और समर्पण प्रशासनिक सेवाओं में भी बनाए रखने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अब हरियाणा के लाखों युवाओं के 'रोल मॉडल' हैं, जिन्हें देखकर गांवों के बच्चे खेल के मैदान की तरफ आकर्षित होंगे। 

उन्होंने खिलाड़ियों को सफलता के बीच सदैव विनम्रता बनाए रखने की सीख दी।खेल राज्य मंत्री ने प्रदेश की खेल नर्सरियों और स्टेडियमों के आधुनिकीकरण के संकल्प को दोहराते हुए सभी से एक स्वस्थ, समृद्ध और 'नंबर वन' खेल राज्य हरियाणा के निर्माण मंल योगदान देने का आह्वान किया।

इस अवसर पर हरियाणा खेल विभाग के प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया, एडिशनल डायरेक्टर श्री अश्वनी मलिक व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Tags: Gaurav Gautam , BJP Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD