Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित

चऊ. भजन लाल की 15वीं पुण्यतिथि पर पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने विशाल रक्तदान शिविर कैंप लगाया, शांडिल्य ने भजन लाल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए

Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

करनाल , 03 Jun 2026

Last updated on: Jun 04, 2026, 12:23 IST

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, 36 बिरादरी के सर्वमान्य नेता एवं युगपुरुष स्वर्गीय चौधरी भजनलाल जी की 15वीं पुण्यतिथि के अवसर पर चौधरी भजनलाल फाउंडेशन द्वारा पंचकूला में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों लोगों ने रक्तदान कर समाजसेवा का संदेश दिया। 

कार्यक्रम में पंचकूला के विधायक एवं हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने समाजसेवा, राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया एवं ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव सम्मान” से सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद वीरेश शांडिल्य ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गौरव, प्रेरणा और जिम्मेदारी का विषय है। 

क्योंकि भजनलाल m का जीवन जनसेवा, सामाजिक समरसता और विकास की राजनीति का प्रतीक था। उनकी सोच और विजन आज भी लाखों लोगों को समाज एवं राष्ट्र के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। शांडिल्य ने कहा आज गर्व हो रहा है कि एक ऐसे व्यक्ति के नाम से गौरव अवार्ड उन्हें दिया जा रहा है जिनका राजनीतिक जीवन नर सेवा नारायण सेवा के सिद्धांत पर रहा और चौधरी भजन लाल भले ही बिश्नोई समाज से आते थे लेकिन उन्होंने हमेशा समाज 36 बिरादरी का भला किया। 

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जब पंजाब आतंकवाद की आग से खाली हो रहा था और पंजाब में मुख्यमंत्री बेअंत सिंह थे और हरियाणा के मुख्यमंत्री भजन लाल थे और भजन लाल ने पंजाब की ढाल बनकर पंजाब के लोगों की रक्षा की और हरियाणा पुलिस को आदेश दिए हुए थे कि हरियाणा में आतंकवादियों को देखते ही गोली मार दी जाए जिस कारण बब्बर खालसा जैसे आतंकवादी संगठनों ने पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल पर अंबाला शहर दिल्ली व अमेरिका में आरडीएक्स लगाकर उनको मौत के घाट उतारने की साजिश रची। 

उन्होंने कहा कि भजन लाल ने हमेशा देश की एकता और अखंडता की रक्षा की और वीरेश शांडिल्य ने कहा कि बिश्नोई समाज ने पर्यावरण की रक्षा के लिए चिपकू आंदोलन के माध्यम से अपनी शहादतें दी हैं। आज उन्हें गर्व है कि भजन लाल के बड़े बेटे चंद्रमोहन जो पांचवीं बार विधायक हैं और राज्य के डिप्टी सीएम रहे उन्होंने उनकी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूती देते हुए भजन लाल की पुण्यतिथि पर उन्हें भजन लाल गौरव अवार्ड से सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक चंद्रमोहन ने कहा कि चौधरी भजनलाल एक दूरदर्शी एवं कुशल प्रशासक थे, जिन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश के सर्वांगीण विकास में ऐतिहासिक योगदान दिया। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के विकास, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तथा जनहितकारी योजनाओं के माध्यम से उन्होंने हरियाणा को नई दिशा प्रदान की। 

उन्होंने घोषणा की कि चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर प्रत्येक वर्ष समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले चार व्यक्तियों को “चौधरी भजनलाल गौरव सम्मानित” से सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान चौधरी भजनलाल के पौत्र सिद्धार्थ बिश्नोई ने स्वयं रक्तदान कर युवाओं को समाजसेवा और मानवता की सेवा के लिए प्रेरित किया।

 

Tags: Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD