Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता

‘बेस्ट ऑफ हिमाचल’ के विशिष्ट प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Kavinder Gupta, Himachal Pradesh, Himachal, BJP Himachal, Shimla, Raj Bhawan
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

शिमला , 03 Jun 2026

Last updated on: Jun 03, 2026, 18:18 IST

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज लोक भवन में हिमाचल प्रदेश की प्रेरणादायक उपलब्धियों पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘हाई फ्लायर’ का लोकार्पण किया। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। 

समाचारों के प्रसार के साथ-साथ मीडिया समाज को शिक्षित करने, जनमत को दिशा देने तथा सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करने का कार्य भी करता है। कविन्द्र गुप्ता ने हिमाचल प्रदेश के विकास और प्रगति में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को पहचान दिलाने की इस पहल की सराहना की। 

इस अवसर पर उन्होंने पुस्तक में शामिल कई विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया। राज्यपाल ने सम्मानित प्रतिभाओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और प्रतिबद्धता ने समाज को अधिक समावेशी और प्रगतिशील बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 

उनकी सफलता की कहानियां विशेष रूप से युवाओं को अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करेंगी। कविन्द्र गुप्ता ने कहा कि प्राकृतिक सौंदर्य, समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं से परिपूर्ण हिमाचल प्रदेश सदैव प्रतिभा और अपार संभावनाओं की भूमि रहा है। 

उन्होंने कहा कि युवा प्रदेश के भविष्य के ध्वजवाहक है और ‘हाई फ्लायर’ जैसे मंच विशिष्ट प्रतिभाओं कोे समाज के सामने लाकर उत्कृष्टता, नवाचार और ऊंची आकांक्षाओं को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राज्यपाल ने नशे की बढ़ती समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा आज समाज के सामने सबसे गंभीर चुनौतियों में से एक है और युवाओं के भविष्य के लिए बड़ा खतरा बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि जब लोग अपनी सांस्कृतिक जड़ों और मूल्यों से दूर हो जाते हैं तो इस प्रकार की समस्याएं बढ़ने लगती हैं। राज्यपाल ने कहा कि केवल सरकार के प्रयासों से नशे की समस्या का पूर्ण समाधान संभव नहीं है। इसके लिए समाज को जागरूक रहकर, जन-जागरूकता अभियानों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी तथा निवारक उपायों को समर्थन देना होगा। 

उन्होंने कहा कि इस दिशा में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मीडिया नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों को इसके विरुद्ध अभियान से जोड़ने में प्रभावी योगदान दे सकता है। इससे पूर्व, पुस्तक के संपादक बविंद्र वशिष्ठ ने राज्यपाल का स्वागत किया। 

उन्होंने कहा कि इस पुस्तक का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाले व्यक्तियों की प्रेरक कहानियों को पहचान देना, उनका सम्मान करना और उन्हें व्यापक स्तर पर साझा करना है। ब्यूरो प्रमुख सुरेश शांडिल्य ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां, मीडिया प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

Tags: Kavinder Gupta , Himachal Pradesh , Himachal , BJP Himachal , Shimla , Raj Bhawan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD