Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

शिपोकोसा पॉलस माशातिले ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाक़ात की

Droupadi Murmu, President of India, President, Indian President, Rashtrapati, Shipokosa Paulus Mashatile, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Jun 2026

Last updated on: Jun 03, 2026, 12:09 IST

दक्षिण अफ्रीका गणराज्य के उपराष्ट्रपति, महामहिम श्री शिपोकोसा पॉलस माशातिले ने आज, 2 जून, 2026 को राष्ट्रपति भवन में भारत की राष्ट्रपति, श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की। भारत की अपनी पहली यात्रा पर आए उपराष्ट्रपति माशातिले का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मु ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका एक-दूसरे के साथ विशेष मित्रता रखते हैं और यह मित्रता ऐतिहासिक होने के साथ-साथ समसामयिक भी है।

हमारी बहुआयामी साझेदारी साझा मूल्यों और आपसी सम्मान पर आधारित है। दक्षिण अफ्रीका वह पहला देश था जिसके साथ भारत ने वर्ष 1997 में रणनीतिक साझेदारी कायम की थी। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और दक्षिण अफ्रीका सदैव 'ग्लोबल साउथ' की मुखर आवाज़ रहे हैं। हम उपनिवेशवाद-विरोधी संघर्ष साझा करते हैं।

संयुक्त राष्ट्र, गुटनिरपेक्ष आंदोलन, और G20 जैसे बहुपक्षीय मंचों पर अपने घनिष्ठ सहयोग के माध्यम से, हम न केवल अपने लोगों के लिए, बल्कि वृहत्‍तर पैमाने पर 'ग्लोबल साउथ' के लिए भी शांति और समृद्धि को बढ़ावा देने का प्रयास करते हैं। राष्ट्रपति को यह जानकर प्रसन्‍नता हुई कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लगभग 15.5 अरब अमेरिकी डॉलर का द्विपक्षीय व्यापार होता है।

उन्होंने कहा कि व्‍यापार की संभावनाएं कहीं अधिक व्‍यापक हैं, और हमें अपने व्यापारिक संबंधों को और ऊंचे स्तर पर ले जाने का प्रयास करना चाहिए। हमें एक ऐसा अनुकूल नीतिगत परिवेश सुलभ कराना जारी रखना चाहिए, जो दोनों देशों की कंपनियों को एक-दूसरे के बाजारों में अपने निवेश और कारोबारी गतिविधियों का विस्तार करने में सक्षम बनाए।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत, अफ्रीका के साथ अपनी साझेदारी के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, और भारत इंडिया-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन की बैठक यथाशीघ्र पुन: बुलाने के लिए अफ्रीकी संघ आयोग के साथ मिलकर काम करेगा। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच घनिष्ठ सहयोग से हमारे लोगों को बहुत अधिक फायदा पहुंच सकता है

 

Tags: Droupadi Murmu , President of India , President , Indian President , Rashtrapati , Shipokosa Paulus Mashatile , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD