Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

अदिति सिंह शर्मा : अनगिनत डेमो रिकॉर्ड, खटखटाए कई दरवाजे, तब जाकर मिली सिंगर को पहचान

Bollywood, Music, Singer, Aditi Singh Sharma, Mumbai
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 02, 2026, 12:49 IST

बॉलीवुड गायिका अदिति सिंह शर्मा ने कई सुपरहिट फिल्मों में अपनी आवाज दी है और अपने अलग अंदाज से लोगों का दिल जीता है। हालांकि, उनकी सफलता का सफर उतना आसान नहीं था, जितना आज दिखाई देता है।  मुंबई आने के बाद, उन्होंने लगातार कोशिशें कीं, कई डेमो रिकॉर्ड किए और संगीतकारों से मुलाकात की, लेकिन पहचान मिलने में समय लगा। यही संघर्ष आगे चलकर उनकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत बना।

अदिति सिंह शर्मा का जन्म 2 जून 1986 को नई दिल्ली में हुआ था। बचपन से ही उन्हें संगीत में रुचि थी। पढ़ाई के दौरान भी उनका झुकाव संगीत की ओर बना रहा। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने सपनों को पूरा करने का फैसला किया और मुंबई पहुंचीं। यह वह दौर था जब फिल्म संगीत की दुनिया में पहले से ही कई बड़े नाम मौजूद थे।

ऐसे माहौल में नई गायिका के लिए जगह बनाना आसान नहीं था। अदिति ने हार नहीं मानी। उन्होंने लगातार डेमो रिकॉर्ड किए, संगीत निर्देशकों से संपर्क किया और हर छोटे-बड़े अवसर का इंतजार किया। कई बार निराशा भी हाथ लगी, लेकिन आदिति ने कोशिश करना नहीं छोड़ा। यही संघर्ष उनके करियर का सबसे अहम अध्याय बना।

कड़ी मेहनत का फल तब मिला जब निर्देशक अनुराग कश्यप की फिल्म देव.डी' में उन्हें गाने का मौका मिला। फिल्म का गाना 'यही मेरी जिंदगी' उनकी आवाज में रिकॉर्ड किया गया। यह उनका बॉलीवुड में पहला बड़ा सॉन्ग था। गाना दर्शकों को पसंद आया और अदिति की आवाज पर संगीत जगत का ध्यान गया। 

खास बात यह रही कि अपने पहले ही चर्चित गीत के लिए उन्हें सम्मान भी मिला। इस सफलता ने उनके लिए फिल्म इंडस्ट्री के कई नए दरवाजे खोल दिए। इसके बाद अदिति ने लगातार कई फिल्मों में अपनी आवाज दी। 'नो वन किल्ड जेसिका' का 'दिल्ली-दिल्ली' गीत भी सफल रहा। इसके अलावा 'एजेंट विनोद', 'हीरोइन', 'धूम 3' और '2 स्टेट्स' जैसी फिल्मों में उनके गाए गानों को खूब पसंद किया गया।

'धूम मचाले', 'ऑफो', 'गुलछर्रे' और 'धत्त तेरे की' जैसे गाने देशभर में लोकप्रिय रहे। फिल्मी गीतों के अलावा अदिति ने बंगाली और तेलुगु भाषा के गीत भी गाए हैं। उन्होंने कई लाइव कॉन्सर्ट भी किए। वह एमटीवी कोक स्टूडियो और एमटीवी अनप्लग्ड जैसे लोकप्रिय म्यूजिक शो में भी नजर आ चुकी हैं। आज अदिति सिंह शर्मा भारतीय संगीत जगत का एक जाना-पहचाना नाम हैं।

 

Tags: Bollywood , Music , Singer , Aditi Singh Sharma , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD