Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

पूनमदीप कौर द्वारा व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ट्रेडर्स कमीशन के साथ बैठक

व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध: डिप्टी कमिश्नर

PoonamDeep Kaur, DC Sangrur, Deputy Commissioner Sangrur, Sangrur
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

संगरूर , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 16:47 IST

संगरूर जिले के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर द्वारा आज पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन के सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की गई। बैठक के दौरान व्यापार से संबंधित प्रमुख मुद्दों, जिनमें बुनियादी ढांचा, सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक और पार्किंग समस्याओं सहित अन्य चुनौतियों पर गंभीर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने ट्रेडर्स कमीशन के सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं आने दी जाएगी और उनके हर मुद्दे का समाधान प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों से प्राप्त शिकायतों का तुरंत संबंधित विभागों के माध्यम से निपटारा सुनिश्चित किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डिप्टी कमिश्नर ने यह भी कहा कि व्यापारिक माहौल को और अधिक अनुकूल एवं विकासशील बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही नीतियों को जमीनी स्तर पर लागू किया जा रहा है।

बैठक के दौरान ट्रेडर्स कमीशन के सदस्यों द्वारा व्यापारियों को आ रही विभिन्न समस्याओं के बारे में जानकारी दी गई और कुछ मुद्दों पर तुरंत कार्रवाई भी की गई। डिप्टी कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि उठाए गए प्रत्येक मुद्दे पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर ट्रेडर्स कमीशन के चेयरमैन अरुण जिंदल ने कहा कि व्यापारियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए ट्रेडर्स कमीशन के साथ निरंतर संपर्क में रहना चाहिए, ताकि उनकी आवाज़ सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंच सके। उन्होंने कहा कि कमीशन द्वारा व्यापारियों के अधिकारों की रक्षा और उनके कल्याण के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

बैठक में जिले के सभी एसडीएम, पंजाब राज्य ट्रेडर्स कमीशन के स्टेट सेक्रेटरी संजीव गुप्ता, जिला चेयरमैन अरुण जिंदल, हलका धूरी चेयरमैन पुष्पिंदर शर्मा, हलका संगरूर चेयरमैन सुखजिंदर मान, हलका लहरा चेयरमैन प्रिंस गर्ग, हलका सुनाम चेयरमैन राम कुमार तथा हलका दिड़बा चेयरमैन अजय बंसल भी उपस्थित थे।

 

Tags: PoonamDeep Kaur , DC Sangrur , Deputy Commissioner Sangrur , Sangrur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD