Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की

 

2027 में पंजाब में बनेगी भाजपा की सरकार, राहुल गांधी के बारे में बात करने में आती है शर्म : केवल सिंह ढिल्लों

Kewal Singh Dhillon, BJP Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 01 Jun 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 15:36 IST

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के नवनियुक्त अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रतिक्रिया दी। इसके साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष किया। इसके साथ ही दावा किया कि 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी। पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के लिए जो काम किया है, वैसा पहले कोई नहीं कर पाया।

उन्होंने भारत को इतना विकसित किया है कि यह विश्व की चौथी या पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। उनका लक्ष्य विकसित भारत को विश्व की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाना है और वे इसे हासिल करेंगे क्योंकि वे जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। पीएम मोदी का ध्यान गरीबों के लिए मुफ्त आवास, शौचालय निर्माण और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने पर है।

वे बहुत प्रगतिशील सोच रखते हैं। आज हमारी जीडीपी 7.8 है, जो विकसित देश से कहीं अच्छा है। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत में हर क्षेत्र में विकास हुआ है। रेल, रोड और हवाई अड्डे का विकास हुआ। 2029 में नरेंद्र मोदी ही देश के प्रधानमंत्री होंगे। विदेश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ और सम्मान होता है।" ढिल्लों ने आगे कहा, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, गृह मंत्री अमित शाह, वरिष्ठ नेतृत्व और पंजाब का पूरा नेतृत्व मिलकर काम कर रहा है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व के मार्गदर्शन में एक ही नारा है, 'सबका साथ, सबका विकास।' प्रधानमंत्री सबका विकास करना चाहते हैं। आजादी के बाद से जितना विकास नहीं हुआ था, उतना 12 साल प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हुआ है। यूरोपीय यूनियन के देशों से समझौता किया कि भारत का माल वहां निर्यात किया जाए।

दुनिया में डीजल-पेट्रोल की किल्लत है, लेकिन प्रधानमंत्री ने भारत में यह समस्या नहीं आने दी। पंजाब भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "राहुल गांधी के बारे में क्या कहा जाए? वे देश के लिए नहीं बोलते, बल्कि देश को बर्बाद करने की बात करते हैं। राहुल गांधी के बारे में मैं क्या कहूं? उनके बारे में बात करते हुए भी मुझे शर्म आती है।"

केवल सिंह ने आगे कहा, "पंजाब में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ काम करूंगा। भाजपा शासित राज्यों में विकास हो रहा है लेकिन पंजाब पिछड़ा हुआ है। पंजाब में विकास सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर सकती है। 2027 में पंजाब में भाजपा की सरकार बनाएंगे।"

 

Tags: Kewal Singh Dhillon , BJP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD