Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

हेरिटेज एंड सिटी वॉक 2026 : हरियाणा की विरासत से जुड़ने का बना सशक्त माध्यम

हेरिटेज एंड सिटी वॉक 2026 के जरिए युवाओं और नागरिकों ने जाना हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर को

 Dr Arvind Kumar Sharma, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

सोनीपत , 31 May 2026

Last updated on: Jun 01, 2026, 12:57 IST

हरियाणा पर्यटन निगम द्वारा ‘आओ चलें अपनी विरासत के साथ’ मुहिम के तहत गत 30 मई को राज्य के सात प्रमुख विरासत स्थलों पर हेरिटेज एंड सिटी वॉक 2026 का सफल आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य युवा पीढ़ी और आधुनिक समाज को हरियाणा की समृद्ध सांस्कृतिक, ऐतिहासिक एवं स्थापत्य विरासत से जोड़ना था।

इस विशेष आयोजन के माध्यम से प्रतिभागियों को उन ऐतिहासिक स्थलों, परंपराओं, स्मारकों और विरासतों को निकट से जानने और समझने का अवसर मिला, जो हरियाणा की पहचान का अभिन्न हिस्सा हैं। विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में आयोजित इन वॉक्स के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न स्थलों के इतिहास, महत्व और उनसे जुड़ी रोचक कहानियों के बारे में जानकारी प्राप्त की।

हरियाणा के विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा राई, सोनीपत में एथनिक इंडिया राई से बड़खालसा स्मारक तक आयोजित हेरिटेज वॉक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण एवं संवर्धन आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। 

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में अपनी संस्कृति और इतिहास के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हरियाणा पर्यटन निगम के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम द्वारा हेरिटेज एंड सिटी वॉक का आयोजन सूरजकुंड, फरीदाबाद (सूरजकुंड जलाशय से असोला-भाटी वन्यजीव अभयारण्य तक), रेवाड़ी (सैंडपाइपर टूरिस्ट कॉम्प्लेक्स से बड़ा तालाब तक), पिंजौर, पंचकूला (गुरुद्वारा मंजी साहिब, धारा मंडल पिंजौर, प्राकृतिक बावड़ी, भीमा देवी मंदिर स्थल संग्रहालय एवं यादविन्द्रा गार्डन), मोरनी हिल्स (ऐतिहासिक मोरनी किले का विशेष भ्रमण), कुरुक्षेत्र (ज्योतिसर तीर्थ स्थल एवं सरोवर, विराट स्वरूप तथा महाभारत अनुभव केंद्र संग्रहालय) तथा बल्लभगढ़ (राजा नाहर सिंह महल से रानी की छतरी तक) में भी किया गया।

रेवाड़ी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री लक्ष्मण सिंह यादव ने शिरकत की। इस आयोजन में विद्यार्थियों, स्थानीय निवासियों, पर्यटकों, विरासत प्रेमियों तथा प्रकृति प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण किया, स्थानीय परंपराओं को जाना और हरियाणा की सांस्कृतिक धरोहर के प्रति अपनी समझ एवं सराहना को और गहरा किया।

हेरिटेज एंड सिटी वॉक 2026 के माध्यम से हरियाणा पर्यटन ने विरासत संरक्षण, सांस्कृतिक संवर्धन और सतत पर्यटन को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ किया है। यह पहल आधुनिक पीढ़ी और राज्य की अमूल्य विरासत के बीच एक मजबूत संबंध स्थापित करने का महत्वपूर्ण माध्यम साबित हुई।

प्रवक्ता ने इस सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी प्रतिभागियों, स्थानीय प्रशासन, विरासत विशेषज्ञों तथा अन्य हितधारकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिनके सहयोग से यह सार्थक पहल सफलतापूर्वक संपन्न हुई। उल्लेखनीय है कि निगम द्वारा पहली बार 27 सितंबर 2024 को विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया था, जिसे लोगों का उत्साहजनक समर्थन मिला। 

इसी सफलता को देखते हुए अब दूसरी हैरिटेज एंड सिटी वॉक आयोजित की गई।

 

Tags: Dr Arvind Kumar Sharma , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD