Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

प्रो. असीम कुमार घोष ने फिल्म देखी ‘नालंदा महाविहार’ की विशेष स्क्रीनिंग

Prof Ashim Kumar Ghosh, Haryana, Haryana Governor
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 29 May 2026

Last updated on: May 29, 2026, 15:56 IST

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शुक्रवार को  यहाँ लोक भवन में फिल्म ‘नालंदा महाविहार’ की विशेष स्क्रीनिंग देखी। हरियाणा की प्रथम महिला श्रीमती मित्रा घोष भी इस अवसर पर उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने इस फिल्म को सिनेमा के सशक्त माध्यम से देश की समृद्ध विरासत को संरक्षित और बढ़ावा देने का एक ईमानदार और सराहनीय प्रयास बताया। 

उन्होंने कहा कि नालंदा केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं था, बल्कि ज्ञान का एक वैश्विक केंद्र था जिसने विश्वभर से हजारों विद्वानों, भिक्षुओं और ज्ञान के जिज्ञासुओं को अपनी ओर आकर्षित किया। यह भारत की बौद्धिक एवं सांस्कृतिक श्रेष्ठता का एक शाश्वत प्रतीक रहा है।

इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य समाज में जागरूकता उत्पन्न करना तथा लोगों को उन शाश्वत मूल्यों पर चिंतन के लिए प्रेरित करना है, जो एक बेहतर, अधिक जिम्मेदार और सौहार्दपूर्ण समाज के निर्माण में सहायक होते हैं। उन्होंने कहा कि ‘नालंदा महाविहार’ मनोरंजन के साथ-साथ एक सशक्त सामाजिक संदेश भी प्रस्तुत करती है, जो इसे सांस्कृतिक महत्व एवं समकालीन प्रासंगिकता की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण फिल्म बनाती है।

इस फिल्म के प्रोड्यूसर श्री दीपक दीवान है, जबकि इसका निर्देशन श्री अरविंद गुप्ता ने किया है। इस अवसर पर हरियाणा की पूर्व मुख्य सचिव श्रीमती केशनी आनंद अरोड़ा, राज्यपाल के सचिव श्री विजयकुमार भाविकट्टी, राज्यपाल के एडीसी श्री धीरज सेतिया तथा फिल्म की कास्ट एवं क्रू के सदस्य भी उपस्थित रहे।

 

 

Tags: Prof Ashim Kumar Ghosh , Haryana , Haryana Governor

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD