Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

छह नागा नागरिकों के अपहरण के मामले में चार संदिग्ध गिरफ्तार : युमनाम खेमचंद सिंह

Yumnam Khemchand Singh, BJP Manipur, Chief Minister of Manipur, Imphal, Manipur
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

इंफाल , 28 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 18:30 IST

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने गुरुवार को कहा कि छह नागा नागरिकों के अपहरण मामले में सुरक्षा बलों ने चार संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया है। राज्य सरकार इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से देख रही है और अपहृत लोगों को सुरक्षित छुड़ाने के लिए लगातार बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलग-अलग इलाकों में समन्वय के साथ अभियान चला रही हैं।

अपहृत लोगों का जल्द से जल्द पता लगाने और उन्हें सुरक्षित वापस लाने के लिए तलाशी और कॉम्बिंग ऑपरेशन तेज कर दिए गए हैं। कांगपोकपी जिले के माखन नागा गांव के दौरे के दौरान मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, "13 मई को हुई इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए जांच जारी है। सरकार बंधक बनाए गए लोगों को लेकर जनता की भावनाओं को समझती है और जल्द ही उन्हें खोज निकाला जाएगा।"

माखन नागा गांव में जातीय हिंसा से प्रभावित आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों (आईडीपी) के लिए राहत शिविर बनाया गया है। मुख्यमंत्री ने यहां माखेन बैपटिस्ट चर्च में रह रहे लोगों से मुलाकात की। इनमें कोंसाखुल गांव की नागा महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, जिन्हें हाल ही में हथियारबंद उग्रवादियों ने बंधक बना लिया था और बाद में रिहा कर दिया गया।

मुख्यमंत्री ने राहत शिविर में रह रहे लोगों को चावल, दाल, आलू, प्याज, खाद्य तेल, चीनी, चायपत्ती और बिस्कुट जैसी जरूरी राहत सामग्री भी वितरित की। वर्तमान में इस राहत शिविर में करीब 35 लोग रह रहे हैं। उन्होंने गांव के सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया और गांव के मुखिया तथा जिला अधिकारियों से अधिक विस्थापित लोगों को ठहराने की संभावनाओं पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कांगपोकपी के डिप्टी कमिश्नर को निर्देश दिए कि राहत शिविर में गद्दे, मच्छरदानी और अन्य जरूरी सामान तुरंत उपलब्ध कराए जाएं। गांव के मुखिया ने मुख्यमंत्री को बताया कि कांगपोकपी जिले में कई नागा परिवार डर के कारण अपने गांव छोड़ चुके हैं। मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री लोसी दिखो, विधायक लीशियो किशिंग, अवांगबोउ न्यूमई, हाइकम डिंगो सिंह, जांघेलमंग पनमेई, खाशिम वाशुम, राम मुइवाह, जे. कुमो शा, गृह आयुक्त एन. अशोक कुमार, और कांगपोकपी के डिप्टी कमिश्नर महेश चौधरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के माखेन बैपटिस्ट चर्च गेस्ट हाउस पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान माखन गांव और कोंसाखुल गांव के अध्यक्षों ने राहत शिविर में रह रहे लोगों की परेशानियों और कठिनाइयों की जानकारी दी। उधर, केंद्रीय और राज्य सुरक्षा बलों ने गुरुवार को भी मणिपुर के कांगपोकपी, सेनापति और आसपास के जिलों में संयुक्त तलाशी अभियान जारी रखा।

सुरक्षा एजेंसियां उन 20 नागा और कुकी समुदाय के लोगों को छुड़ाने की कोशिश कर रही हैं, जिन्हें अब भी हथियारबंद समूहों ने बंधक बना रखा है। एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, 13 मई को हुई हिंसा के बाद कांगपोकपी और सेनापति जिलों में करीब 50 नागा और कुकी समुदाय के लोगों को अलग-अलग उग्रवादी समूहों ने बंधक बना लिया था।

इसी हिंसा में तीन चर्च नेताओं की हत्या कर दी गई थी, जबकि चार अन्य घायल हुए थे। अधिकारियों, समुदाय के नेताओं और कई सामाजिक संगठनों की लगातार कोशिशों के बाद 14 और 15 मई को करीब 30 लोगों को रिहा करा लिया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 25 मई को चलाए गए एक संयुक्त अभियान में मणिपुर पुलिस, सीआरपीएफ और असम राइफल्स की टीमों ने कांगपोकपी जिले में पी. मोल्डिंग और लेलोन वैफेई गांवों के बीच के इलाके से चार लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान थांगखोमांग खोंगसाई (51), सेइखोलेट खोंगसाई (40), लुनमिनथांग डिमंगल (27), और कामगौलाल खोंगसाई (30) के रूप में हुई है।

 

Tags: Yumnam Khemchand Singh , BJP Manipur , Chief Minister of Manipur , Imphal , Manipur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD