Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

डी.सी. दफ्तर आने वाले लोगों को अत्यधिक गर्मी में राहत देने के लिए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाई छबील

अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर, एस.डी.एम. और सहायक कमिश्नर ने लोगों को ठंडा मीठा जल पिला कर निभाई सेवा

Punjab Admin, Jalandhar
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

जालंधर , 27 May 2026

Last updated on: May 28, 2026, 12:49 IST

अपने कामकाज के लिए डी.सी. दफ्तर आने वाले आम लोगों और अन्य राहगीरों को लू से बचाने तथा अत्यधिक गर्मी में राहत प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा यहां जिला प्रशासकीय कम्प्लेक्स में ठंडे-मीठे जल की छबील लगाई गई। डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया के मार्गदर्शन में लगाई गई इस छबील में अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) अमनिंदर कौर, एस.डी.एम. जालंधर-1 शुभी आंगरा और सहायक कमिश्नर (जनरल) बादलदीन द्वारा लोगों को ठंडा मीठा जल पिला कर छबील की सेवा निभाई गई।

रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव डा. सुरजीत लाल ने बताया कि हीट वेव्स (लू) से आम लोगों की सुरक्षा के लिए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी आने वाले दिनों में नई सब्जी मंडी मकसूदां, बस स्टैंड और अन्य स्थानों पर भी छबीलें लगाएगी। इस मौके पर रेड क्रॉस सोसाइटी के पैट्रन और लाइफ मेंबर जतिंदर पाल सिंह, एडवोकेट राकेश कुमार और सुरिंदर सिंह काहलों भी मौजूद थे।

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के लेखाकार नेक राम, स्टाफ बलविंदर सिंह, नरिंदर सिंह, अमनदीप सिंह, सन्नी कुमार, नरेश कुमार, सुनील कुमार, अरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार, गुरविंदर सिंह और रेड क्रॉस के वॉलंटियर गुरदेव राज, रोहित व विहान ने भी छबील के दौरान सेवा निभाई।

 

Tags: Punjab Admin , Jalandhar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD