Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

नारायण के वराह अवतार को समर्पित 7वीं शताब्दी का भव्य मंदिर, एक ही चट्टान से तराशा गया चमत्कार

Religious, Chennai
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

चेन्नई , 27 May 2026

Last updated on: May 27, 2026, 17:30 IST

भगवान विष्णु को अति प्रिय पुरुषोत्तम मास या अधिक मास चल रहा है। इस महीने नारायण के दर्शन-पूजन का विशेष विधान है। देश भर में ऐसे कई देवालय हैं, जो अध्यात्म के साथ ही भारतीय वास्तुकला और प्राचीन संस्कृति को दिखाते हैं। ऐसा ही एक मंदिर तमिलनाडु में है, जिसे 7वीं शताब्दी में एक ही विशाल चट्टान को काटकर बनाया गया।

तमिलनाडु के महाबलीपुरम में स्थित वराह गुफा मंदिर भगवान विष्णु के वराह अवतार को समर्पित है। यह ऐतिहासिक स्थल न केवल श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति देता है, बल्कि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी अपनी प्राचीन कला और रहस्यमयी इतिहास से अचंभित करता है। यूनेस्को ने भी इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को देखते हुए इसे विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया है।

महाबलीपुरम, जिसे मामल्लापुरम भी कहा जाता है, पल्लव राजाओं के समय का एक प्रसिद्ध समुद्री नगर था। यहां मौजूद वराह गुफा मंदिर पल्लव राजवंश की शानदार शिल्पकला और स्थापत्य कौशल का बेहतरीन उदाहरण है। मंदिर की दीवारों और छतों पर की गई बारीक नक्काशी उस दौर के कलाकारों की प्रतिभा को दिखाती है।

जैसे ही पर्यटक मंदिर के भीतर प्रवेश करते हैं, उन्हें ऐसा महसूस होता है, मानो वे किसी पुराने युग में पहुंच गए हों। मंदिर का मुख्य आकर्षण भगवान विष्णु के वराह अवतार की विशाल प्रतिमा है। पौराणिक कथा के अनुसार, जब राक्षस हिरण्याक्ष पृथ्वी को समुद्र की गहराइयों में ले गया था, तब भगवान विष्णु ने वराह यानी सूअर का रूप धारण कर पृथ्वी को बचाया था।

मंदिर में बनी प्रतिमा में भगवान वराह को पृथ्वी देवी भूदेवी को अपनी गोद में उठाए हुए दिखाया गया है। यह मूर्ति बुराई पर अच्छाई की जीत और संसार में संतुलन की फिर से स्थापना का प्रतीक भी मानी जाती है। वराह गुफा मंदिर केवल धार्मिक महत्व ही नहीं रखता, बल्कि यह भारतीय कला और संस्कृति का भी बड़ा केंद्र है। मंदिर की दीवारों पर भगवान विष्णु, शिव, दुर्गा और गणेश सहित कई देवी-देवताओं की सुंदर नक्काशी है।

इसके अलावा पल्लव काल के सामाजिक जीवन और पौराणिक कथाओं को भी मूर्तियों के माध्यम से उकेरा गया है। हर आकृति अपने भीतर एक अलग कहानी समेटे हुए दिखाई देती है। यह मंदिर अपने शांत और आध्यात्मिक वातावरण के लिए भी प्रसिद्ध है। समुद्र के किनारे स्थित होने के कारण यहां का वातावरण बेहद सुकून देने वाला महसूस होता है।

मंदिर परिसर में गूंजते मंत्र और भजन श्रद्धालुओं को मानसिक शांति का अनुभव कराते हैं। यही वजह है कि यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु व पर्यटक आते हैं। महाबलीपुरम में वराह गुफा मंदिर के अलावा कई अन्य ऐतिहासिक स्थल भी मौजूद हैं। यहां से करीब दो किलोमीटर दूर स्थित शोर मंदिर पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। इसके अलावा पंच रथ, अर्जुन की तपस्या और टाइगर गुफा जैसे स्थल भी प्राचीन भारतीय वास्तुकला के शानदार उदाहरण हैं।

इन सभी स्मारकों में पल्लव राजाओं के काल की कला और शिल्प की झलक साफ दिखाई देती है। महाबलीपुरम घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च के बीच माना जाता है। इस दौरान मौसम सुहावना रहता है और समुद्र किनारे स्थित इन ऐतिहासिक स्थलों को आराम से देखा जा सकता है। सुबह और शाम के समय मंदिर परिसर का दृश्य बेहद आकर्षक दिखाई देता है।

 

Tags: Religious , Chennai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD