Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें हमीरपुर के समर्थ अत्री का एशियन शॉर्ट ट्रैक आइस स्केटिंग ट्रॉफी-2026 के लिए चयन मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने तकनीकी शिक्षा के छात्रों के लिए ‘तकनीकी रोजगार सेतु’ पोर्टल का शुभारंभ किया नायब सिंह सैनी ने पंजाब दौरे के दौरान दिव्य ज्योति जागृति संस्थान पहुंचे बापू लाल बादशाह की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर गरीब, जरूरतमंद और वंचित वर्ग के कल्याण के लिए सरकार कर रही है काम: नायब सिंह सैनी प्रो असीम कुमार घोष ने बाल भवनों में भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के विस्तार की सराहना की गौशालाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने के लिए प्रभावी योजनाएं क्रियान्वित : नायब सिंह सैनी हरियाणा में दुग्ध उत्पादन और नस्ल सुधार को मिलेगी गति : श्याम सिंह राणा हरियाणा में अनुपालन में कमी एवं विनियमन-सरलीकरण अभियान का दूसरा दौर मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं: आरती सिंह राव जिलास्तर पर निवेशकों के आवेदन लंबित न रहें, एक ही बार में दर्ज हों सभी आपत्तियां : राव नरबीर सिंह हरियाणा में आयुष परियोजनाओं के लिए तय हुई समय सीमा राजेश नागर ने घोर लापरवाही बरतने पर डाकघर अधीक्षक के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के दिए आदेश जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित गुलाब चंद कटारिया ने कारगिल के वीरों को दी श्रद्धांजलि सरकारी कॉलेज डेराबस्सी में 18.88 लाख रुपये की लागत से नए ट्यूबवेल की आधारशिला रखी गई नूरपुर बेदी ब्लॉक के गाँवों को मिलेंगी सिंचाई सुविधाएँ, 650 करोड़ रुपये से योजना तैयार : बरिंदर कुमार गोयल 10,000 रुपये की रिश्वत लेते सहायक उप-निरीक्षक को विजिलेंस ब्यूरो ने रंगे हाथ किया काबू गगल एयरपोर्ट प्रभावित परिवारों की हर संभव सहायता करेंगे : केवल सिंह पठानिया बलबीर सिंह सिद्धू ने विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए सैकड़ों लोगों को कांग्रेस पार्टी में शामिल कराया भगवंत मान गुरु साहिबान के खिलाफ की अपनी बेअदबी के कार्रवाईयों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रहे : सुखबीर सिंह बादल द्रौपदी मुर्मु ने भारत-मोल्दोवा बिज़नेस फोरम को संबोधित किया

 

गुलाब चंद कटारिया ने “अटल संस्मरण” पुस्तक का विमोचन किया

अटल जी की “राष्ट्र प्रथम” भावना को किया रेखांकित

Gulab Chand Kataria, Governor of Punjab, Punjab Governor, Punjab Raj Bhavan
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 May 2026

Last updated on: May 27, 2026, 17:21 IST

पंजाब के राज्यपाल एवं यू.टी. चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया ने आज पंजाब लोक भवन में “अटल संस्मरण” पुस्तक का विमोचन किया। यह पुस्तक वरिष्ठ पत्रकार श्री अशोक टंडन द्वारा भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर लिखी गई है।

सभा को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने अटल जी को दूरदर्शी राजनेता, आदर्श सांसद और सच्चे राष्ट्रवादी के रूप में वर्णित किया, जिन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन मातृभूमि की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि अटल जी ने सदैव राजनीतिक हितों, व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं और सत्ता से ऊपर “राष्ट्र प्रथम” को रखा।

श्री कटारिया ने कहा कि अटल जी में कम आयु से ही अपने प्रभावशाली भाषणों और प्रेरणादायक कविताओं के माध्यम से लोगों से जुड़ने की अद्भुत क्षमता थी। उन्होंने कहा कि अटल जी के शब्दों में श्रोताओं को गहराई से प्रभावित करने तथा विभिन्न विचारधाराओं के लोगों को जोड़ने की शक्ति थी। 

अटल जी के राष्ट्रप्रेम को स्मरण करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनकी देशभक्ति और प्रभावशाली वक्तृत्व कला को देखते हुए तत्कालीन विपक्षी नेतृत्व ने भी उन्हें वर्ष 1977 में संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए भेजा था। श्री कटारिया ने कहा कि चाहे पोखरण परमाणु परीक्षण हो, भारत के आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करना, वैज्ञानिक प्रगति को बढ़ावा देना अथवा कारगिल युद्ध के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा की रक्षा करना, अटल जी का प्रत्येक महत्वपूर्ण निर्णय राष्ट्रीय हित और आत्मनिर्भर भारत के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता था।

भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए श्री कटारिया ने कहा कि अटल जी के विचार, आदर्श और लोकतांत्रिक मूल्य सदैव राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे तथा युवाओं को राष्ट्रवाद, ईमानदारी और जनसेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे। “अटल संस्मरण” पुस्तक के लेखक वरिष्ठ पत्रकार श्री अशोक टंडन ने इस पुस्तक को अटल जी को समर्पित एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि बताते हुए उनसे जुड़े कई स्मरणीय अनुभव साझा किए। 

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) शबीहुल हसनैन ने कहा कि अटल जी के व्यक्तित्व में राष्ट्रवाद और मानवीय मूल्यों का अद्भुत समन्वय था, जिसकी झलक उनकी कविताओं में भी दिखाई देती थी। भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल श्री सत्य पाल जैन ने अटल जी को अपने शब्दों पर अडिग रहने वाले तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित राजनेता बताया। 

पूर्व थल सेना प्रमुख जनरल वेद प्रकाश मलिक ने कहा कि अटल जी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय परामर्श, संवाद और सहमति में विश्वास रखते थे। इस अवसर पर सांसद श्री अतुल गर्ग सहित भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के अनेक प्रशंसक एवं अनुयायी भी उपस्थित थे।

 

Tags: Gulab Chand Kataria , Governor of Punjab , Punjab Governor , Punjab Raj Bhavan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD