Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच सीएम सिद्धारमैया ने कहा-'दिल्ली दौरे पर कल स्थिति स्पष्ट करूंगा'

Siddaramaiah, Chief Minister of Karnataka, Indian National Congress, Congress, Karnataka, Bengaluru
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

बेंगलुरु , 27 May 2026

Last updated on: May 27, 2026, 16:07 IST

कर्नाटक में नेतृत्व में संभावित बदलाव को लेकर चल रही जोरदार अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बुधवार को कहा कि वह अपनी दिल्ली यात्रा और कांग्रेस आलाकमान के साथ हुई मुलाकातों के बारे में गुरुवार को विस्तार से बात करेंगे। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने बने रहने को लेकर चल रही अटकलों से जुड़े सवालों का सीधा जवाब देने से परहेज किया।

दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ हुई चर्चाओं के बारे में पूछे जाने पर सिद्धारमैया ने कहा कि मैं बाद में बात करूंगा। जब पत्रकारों ने पूछा कि वह इस मुद्दे पर कब स्पष्टीकरण देंगे तो मुख्यमंत्री ने जवाब दिया कि मैं कल हर मुद्दे पर बात करूंगा। इस कार्यक्रम में सिद्धारमैया ने नेहरू को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

सिद्धारमैया ने कहा कि भारत की आजादी के बाद जवाहरलाल नेहरू देश के पहले प्रधानमंत्री बने और उन्होंने 17 वर्षों तक देश की सेवा की। आधुनिक भारत के निर्माण में नेहरू ने अहम भूमिका निभाई और राष्ट्र के विकास में उनका योगदान अतुलनीय था। इस बीच, कर्नाटक के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री केएच मुनियप्पा ने कहा कि गुरुवार को मुख्यमंत्री द्वारा बुलाई गई बैठक के बाद नेतृत्व के मुद्दे पर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

मुनियप्पा ने कहा कि सिद्धारमैया एक जननेता हैं और हर किसी को यह स्वीकार करना होगा। उन्होंने कल नाश्ते पर एक बैठक बुलाई है और नेतृत्व के मुद्दे को लेकर जो भी भ्रम है, वह सब दूर हो जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या नेतृत्व में बदलाव की स्थिति में वह किसी दलित को मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठाएंगे, तो मुनियप्पा ने कहा कि मैं पार्टी का एक अनुशासित सिपाही हूं और आलाकमान के फैसले का पालन करूंगा।

मुनियप्पा कर्नाटक में दलित समुदाय से आने वाले कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ नेताओं में से एक माने जाते हैं। मगदी से कांग्रेस विधायक एचसी बालकृष्ण ने उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को अगला मुख्यमंत्री बनाने की अपनी मांग को दोहराया। बालकृष्ण ने कहा कि मैंने शिवकुमार के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग की है और मैं अपने इस बयान पर कायम हूं।

सिद्धारमैया और एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आशीर्वाद के बिना कोई भी मुख्यमंत्री नहीं बन सकता। मैं हमेशा शिवकुमार के समर्थन में अपनी आवाज उठाता रहूंगा। वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता और विधान परिषद में नेता विपक्ष चलवाडी नारायणस्वामी ने भी इन घटनाक्रमों पर प्रतिक्रिया दी और कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा।

उन्होंने कहा कि आखिरकार हाथी ने बच्चा दे ही दिया। तमाम मांगों और दबाव के बाद शिवकुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे। राज्य के लिए कुछ भी अच्छा नहीं होने वाला है। सिद्धारमैया पद छोड़ देंगे और शिवकुमार उस पर काबिज हो जाएंगे। इसके अलावा, कुछ भी नहीं बदलेगा। 2028 में कर्नाटक में भाजपा सत्ता में आएगी। इस बीच भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बीवाई विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आलाकमान ने यह मान लिया है कि कर्नाटक सरकार पिछले तीन सालों में लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई है।

विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि दिल्ली में लंबी बैठकों के बाद आलाकमान ने सिद्धारमैया का इस्तीफा मांगने का फैसला किया है। पूरे देश में कांग्रेस पार्टी का अंत करीब है और कर्नाटक भी उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि सिद्धारमैया गुरुवार को या उसके अगले दिन अपना इस्तीफा दे सकते हैं। अगले मुख्यमंत्री कौन होंगे, यह बात ज्यादा मायने नहीं रखती।

विजयेंद्र ने आरोप लगाया कि सिद्धारमैया को एक अनुभवी नेता माना जाता है, इसके बावजूद उन्होंने लगभग 10 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेकर राज्य को कर्ज में डुबो दिया है। बढ़ती अटकलों और विरोधाभासी राजनीतिक बयानों के बावजूद कांग्रेस हाईकमान ने अभी तक कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन के संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

 

Tags: Siddaramaiah , Chief Minister of Karnataka , Indian National Congress , Congress , Karnataka , Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD