Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार

देश की पहली हाईड्रोजन डेमू ट्रेन हरियाणा को देने पर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार का किया धन्यवाद

Nayab Singh Saini, Chief Minister of Haryana, BJP Haryana
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 May 2026

Last updated on: May 27, 2026, 15:33 IST

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित डेमू  ट्रेन हरियाणा को दिए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केवल हरियाणा ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है, जो भारत को आधुनिक, पर्यावरण अनुकूल और भविष्य उन्मुख सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की दिशा में नई पहचान दिलाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय रेल निरंतर आधुनिक तकनीक, हरित ऊर्जा और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हरियाणा को देश की पहली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित ट्रेन मिलना इस बात का प्रमाण है कि केंद्र सरकार प्रदेश को भविष्य की तकनीकों और आधुनिक परिवहन सुविधाओं से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि रेलवे बोर्ड द्वारा जींद-सोनीपत बीच  10 कोच वाली हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित डीपीआरएस 1200 किलोवाट डेमू ट्रेन के संचालन को मंजूरी प्रदान की गई है। यह ट्रेन 75 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम गति से संचालित होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना हरियाणा को देश में स्वच्छ, सुरक्षित और आधुनिक रेल परिवहन तकनीक का अग्रणी केंद्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हाइड्रोजन आधारित ट्रेनें भविष्य के परिवहन का मजबूत आधार बनेंगी। इससे न केवल प्रदूषण में कमी आएगी, बल्कि ग्रीन एनर्जी और वैकल्पिक ईंधन के उपयोग को भी नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, तकनीक और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है तथा यह परियोजना प्रदेश के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलेगी। 

उन्होंने कहा कि  इससे हरियाणा में औद्योगिक विकास, निवेश, तकनीकी नवाचार और आधुनिक रेल नेटवर्क को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से नई तकनीक आधारित सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की ओर बढ़ रहा है और हरियाणा इस परिवर्तन का अग्रणी भागीदार बनकर उभर रहा है। 

 

 

Tags: Nayab Singh Saini , Chief Minister of Haryana , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD