Sunday, 14 June 2026

 

 

खास खबरें मावां -धीयाँ सम्मान योजना का लाभ हर पात्र महिला तक पहुंचाना हमारा संकल्प : जय कृष्ण सिंह रौड़ी नायब सिंह सैनी ने बाबा भूमणशाह, सिरसा गद्दी महंत श्री ब्रह्म दास जी से की भेंट, लिया आशीर्वाद भारत की अध्यक्षता में ‘ब्रिक्स इंदौर डिक्लेरेशन’, वैश्विक कृषि सहयोग का नया घोषणापत्र आप की उम्मीद से पहले ही उलटी गिनती शुरू हो चुकी है : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार ; दो पिस्तौल बरामद प्रधानमंत्री मोदी के 12 साल सेवा, सुशासन और संकल्प की मिसाल : हरदीप सिंह पुरी विमेंस टी20 वर्ल्ड कप : पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ अभियान शुरू करना चाहेगा भारत असद अली खान : कहानी रुद्र वीणा के उस साधक की, जिनके बाद खाली पड़ गई एक परंपरा बीएचयू में निर्माणाधीन ‘नेशनल सेंटर फॉर एजिंग’ का योगी आदित्यनाथ ने किया स्थलीय निरीक्षण मध्य प्रदेश पुलिस की पहली जिम्मेदारी जनता में कानून व्यवस्था के प्रति विश्वास कायम करना : सीएम मोहन यादव कविन्द्र गुप्ता ने माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की शाहपुर में गैस किल्लत पर सख्त हुए केवल सिंह पठानिया राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य

 

डॉ. वीरेंद्र कुमार ने डिजिटल एससी वेलफेयर डिलीवरी के लिए पीएम-अजय पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया

पीएम-अजय पोर्टल के माध्‍यम से आदर्श ग्राम, जीआईए और छात्रावास के लिए वास्तविक समय की निगरानी, पारदर्शी शासन और निधि प्रवाह सक्षम हो सकेगा

Dr Virendra Kumar, Dr Virendra Kumar Khatik, BJP, Bharatiya Janata Party, BL Verma, New Delhi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 May 2026

Last updated on: May 27, 2026, 11:35 IST

केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना (पीएम-अजय) के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन के लिए 'पीएम-अजय' पोर्टल और पीएम-अजय मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। इस योजना का उद्देश्य कागज आधारित कार्य प्रणाली और प्रसंस्करण से पूर्णतः डिजिटल कार्य प्रणाली और वास्तविक समय के आधार पर प्रसंस्करण में परिवर्तन करना है।

केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सचिव श्री सुधांश पंत और सरकार के सामाजिक न्याय विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पीएम-अजय पोर्टल और अजय मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सचिव और वरिष्ठ अधिकारी वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग अनुसूचित जाति समुदायों के सामाजिक-आर्थिक विकास के उद्देश्य से पीएम अजय योजना के तहत कई कल्याणकारी पहलों को लागू कर रहा है। पीएम अजय मोबाइल ऐप का उद्देश्य योजनाबद्ध सेवाओं तक मोबाइल के माध्यम से पहुंच प्रदान करना, ग्राम स्तर पर अंतिम मील योजना और कार्यान्वयन में सहायता करना, जमीनी स्तर पर निगरानी में सुधार करना, वास्तविक समय में रिपोर्टिंग को सुगम बनाना और पारदर्शिता एवं डिजिटल शासन को मजबूत करना है।

पीएम अजय मोबाइल ऐप को एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म के रूप में विकसित किया गया है। इसका उद्देश्य सर्वेक्षण और ग्राम विकास योजनाओं (वीडीपी) की तैयारी जैसे कागजी कार्यों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्‍यम से पूरा करना है। यह एप्लिकेशन कौशल विकास, रोजगार और शिक्षा योजनाओं से सम्‍बंधित जानकारी, निगरानी, ​​रिपोर्टिंग और लाभार्थी-केंद्रित सेवाओं तक उपयोगकर्ता के अनुकूल मोबाइल इंटरफेस के माध्यम से सुगम पहुंच प्रदान करती है।

मोबाइल एप्लिकेशन में निम्नलिखित प्रमुख घटक एकीकृत हैं :

मौजूदा पीएमएजीवाई पोर्टल से आदर्श ग्राम घटक।

प्रधानमंत्री अजय के अंतर्गत अनुदान सहायता (जीआईए) घटक।

प्रधानमंत्री अजय के अधीन छात्रावास घटक।

एकीकृत लॉगिन प्रणाली, जमीनी स्तर की योजना, भूमिका-आधारित पहुंच नियंत्रण, जियो-टैगिंग, डैशबोर्ड रिपोर्टिंग, मोबाइल निरीक्षण, फोटो अपलोड, सूचनाओं का मौजूदा पोर्टलों के साथ एकीकरण। अजय ऐप बेहतर कार्यकुशलता, वास्तविक समय निगरानी, ​​बढ़ी हुई पारदर्शिता, त्वरित रिपोर्टिंग, बेहतर समन्वय और डेस्कटॉप आधारित कार्यों पर निर्भरता कम करने का एक प्रभावी डिजिटल उपकरण है।

यह ऐप मंत्रालय के अधिकारियों, राज्य और जिला अधिकारियों, कार्यान्वयन एजेंसियों, निरीक्षण अधिकारियों, छात्रावास प्रशासकों और फील्ड कर्मचारियों के लिए उपयोगी होगी। पीएम-अजय पोर्टल एक केंद्रीय कमांड के रूप में कार्य करता है, जो महत्‍वपूर्ण कदम से जुड़े निधि प्रवाह को सक्षम बनाता है। आदर्श ग्राम घटक के लिए, पोर्टल 10 विकास क्षेत्रों में 50 निगरानी योग्य सामाजिक-आर्थिक संकेतकों के आधार पर आदर्श ग्राम विकास की निगरानी के लिए व्यापक राष्ट्रीय, राज्य और जिला स्तरीय डैशबोर्ड प्रदान करता है।

यह ग्राम विकास योजना (वीडीपी) के डिजिटल रूप से स्वीकृत होते ही महत्‍वपूर्ण कदम से जुड़ी ट्रैकिंग को स्वचालित करके संचालन को सुव्यवस्थित करता है। इसके अलावा, कौशल और रोजगार के लिए अनुदान सहायता (जीआईए) घटक के लिए, पोर्टल एक केंद्रीकृत योजना तंत्र और प्रबंधन सूचना प्रणाली (एमआईएस) के रूप में कार्य करता है।

यह एमआईएस आजीविका के लिए बड़े पैमाने पर वित्तीय व्यय और निधि आवंटन पर नज़र रखने के लिए राज्यव्यापी डेटा को एकत्रित करता है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने अनुसूचित जाति कल्याण पहलों के लिए पारदर्शी, डिजिटल और सशक्त सेवा वितरण की दिशा में उठाए गए इस महत्वपूर्ण कदम के बारे में जानकारी दी।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वरिष्ठ नागरिक कल्याण की शपथ दिलाई। इसके बाद नशा मुक्त भारत की शपथ भी दिलाई गई। सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सचिव श्री सुधांश पंत ने पीएम-अजय पोर्टल और अजय मोबाइल ऐप के विभिन्न पहलुओं के बारे में भी बताया। इस पहल से योजना के घटकों को सुव्यवस्थित करने और इसके सुचारू कार्यान्वयन में मदद मिलेगी।

 

Tags: Dr Virendra Kumar , Dr Virendra Kumar Khatik , BJP , Bharatiya Janata Party , BL Verma , New Delhi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD