Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा की, बातचीत की अपील की स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया

 

हरियाणा तकनीक से देगा वायु प्रदूषण को मात

एनसीआर में स्वच्छ वायु कार्ययोजना ने पकड़ी रफ्तार

Anurag Rastogi, Chief Secretary Haryana, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 25 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 11:41 IST

हरियाणा ने वायु प्रदूषण से निपटने के लिए व्यापक और तकनीक आधारित रणनीति अपनाई है। इसके तहत सतत परिवहन, पर्यावरण निगरानी को सुदृढ़ करने और शहरी अवसंरचना में सुधार पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राज्य सरकार का लक्ष्य सितंबर 2026 तक सभी चिन्हित कमियों को दूर करते हुए बड़े स्तर पर निरंतर परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों (सीएएक्यूएमएस) के नेटवर्क का  विस्तार करने का है।

प्रधानमंत्री के सलाहकार श्री तरुण कपूर की अध्यक्षता में एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों की समीक्षा बैठक में भाग लेने के बाद हरियाणा के मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने बताया कि राज्य सरकार उत्सर्जन कम करने और प्रमुख शहरी क्षेत्रों में पर्यावरण गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से स्पष्ट कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ रही है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। वर्ष 2026 के दौरान एनसीआर के प्रमुख शहरों में 925 इलेक्ट्रिक बसें संचालित करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से 575 इलेक्ट्रिक बसों के खरीद आदेश जारी किए जा चुके हैं, जबकि शेष बसों की खरीद प्रक्रिया हाई पावर्ड परचेज कमेटी के माध्यम से तेज़ी से पूरी की जा रही है।

गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, करनाल और रोहतक जैसे शहरों में इलेक्ट्रिक सार्वजनिक परिवहन अवसंरचना का तेजी से विस्तार किया जाएगा। वहीं सोनीपत ने अपने निर्धारित इलेक्ट्रिक बस बेड़े के लक्ष्य की दिशा में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है।

इन पहलों के साथ-साथ हरियाणा ने डिलीवरी सेवा प्रदाताओं और ई-कॉमर्स कंपनियों को शामिल करते हुए वाहन एग्रीगेटर नीति अधिसूचित कर दी है तथा सुगम पंजीकरण और संचालन के लिए समर्पित वेब पोर्टल भी स्थापित किया है। राज्य की ईवी नीति के तहत पर्यावरण अनुकूल वाहनों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न प्रोत्साहन भी दिए जा रहे हैं।

वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए हरियाणा सरकार 01 अक्टूबर, 2026 से एनसीआर जिलों के सभी 2,780 पेट्रोल पंपों पर “नो पीयूसीसी, नो फ्यूल” नीति लागू करने जा रही है। इसके लिए ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन (एएनपीआर) सिस्टम चरणबद्ध तरीके से स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि तय समय सीमा से पहले व्यवस्था पूरी तरह लागू की जा सके।

राज्य सरकार ने एंड-ऑफ-लाइफ (ईओएल) वाहनों के खिलाफ कार्रवाई भी तेज कर दी है। जनवरी से अप्रैल 2026 के बीच बड़ी संख्या में पुराने वाहनों को जब्त या स्क्रैप किया गया है। परिवहन विभाग ने प्रतिदिन ऐसे 100 वाहनों को जब्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।

मुख्य सचिव ने बताया कि पर्यावरण मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने में हरियाणा ने उल्लेखनीय प्रगति की है। ऑनलाइन कंटीन्यूअस एमिशन मॉनिटरिंग सिस्टम (ओसीईएमएस) से जुड़े 1,349 प्रदूषणकारी उद्योगों में से 1,286 इकाइयों को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निगरानी नेटवर्क से जोड़ा जा चुका है।

इसके अलावा एयर पॉल्यूशन कंट्रोल डिवाइसेज (एपीसीडी) की स्थापना और उन्नयन का कार्य भी तेजी से चल रहा है। एनसीआर क्षेत्र में बॉयलर और भट्टियों के लिए कड़े उत्सर्जन मानकों के अनुपालन हेतु सितंबर 2026 तक पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित करने का रोडमैप तैयार किया गया है। 

गैर-अनुरूप औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को निर्देश दिए गए हैं कि वह 30 दिनों के भीतर नया सर्वे कर अवैध रूप से संचालित इकाइयों की पहचान करे।

डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए राज्य तेजी से वायु गुणवत्ता निगरानी नेटवर्क का विस्तार कर रहा है। 45 आवश्यक सीएएक्यूएमएस स्टेशनों में से 22 पहले ही चालू हो चुके हैं, जबकि शेष स्टेशनों के लिए कार्यादेश 15 जून, 2026 तक जारी कर दिए जाएंगे। इस तरह 30 सितंबर, 2026 तक सभी स्टेशन पूरी तरह संचालित हो जाएंगे।

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के तहत हरियाणा वर्ष 2026 में 2,953 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 1,164.31 किलोमीटर सड़कों के पुनर्विकास का कार्य कर रहा है। परियोजना के बड़े हिस्से के लिए प्रशासनिक स्वीकृतियां और कार्य आदेश  जारी किए जा चुके हैं।

राज्य सरकार ने निर्माण एवं विध्वंस (सी एंड डी) अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को भी मजबूत किया है। इसके तहत अपशिष्ट परिवहन के लिए जीपीएस आधारित ट्रैकिंग और अपशिष्ट संग्रहण एवं प्रसंस्करण केंद्रों की जियो-टैगिंग की व्यवस्था लागू की गई है। सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वायु प्रदूषण को कम करने और नियंत्रित करने से जुड़े सभी कार्यों में तेजी लाई जाए तथा प्रतिकूल सर्दी का मौसम शुरू होने से पहले ही ज्यादातर कार्य पूरे करने का प्रयास किया जाए।

बैठक में  पर्यावरण, वन एवं वन्य जीव विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल, परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. राजशेखर वुंड्रू,  शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव श्री अशोक कुमार मीणा, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के चेयरमैन श्री विनय प्रताप सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे

 

Tags: Anurag Rastogi , Chief Secretary Haryana , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD