Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को रोजगार दिलाना सरकार की मुख्य प्राथमिकता, प्रदेशभर में लगेंगे बड़े रोजगार मेले : महीपाल ढांडा

पंचकूला में शिक्षा मंत्री ने तकनीकी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक

Mahipal Dhanda, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पंचकूला , 25 May 2026

Last updated on: May 26, 2026, 11:37 IST

हरियाणा के शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा युवाओं को रोजगार मुहैया करवाना है और इसके लिए सरकार पूरी गंभीरता व प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत प्लेसमेंट सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश भर में अधिक से अधिक रोजगार मेले (जॉब फेयर) आयोजित किए जाएं, ताकि युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार तुरंत काम मिल सके।

शिक्षा मंत्री आज पंचकूला स्थित हरियाणा राज्य तकनीकी शिक्षा बोर्ड के कार्यालय में बहु-तकनीकी (पॉलिटेक्निक) शिक्षा के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

संस्थानों में बुनियादी ढांचा और उपकरण दुरुस्त करने के आदेश

बैठक के दौरान शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने विद्यार्थियों की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी राजकीय संस्थानों, सोसाइटी संस्थानों व इंजीनियरिंग कॉलेजों में हॉस्टल, सुलभ शौचालयों और पीने के पानी की व्यवस्था को और ज्यादा बेहतर व आधुनिक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि कॉलेजों की प्रयोगशालाओं में अत्याधुनिक उपकरणों का प्रबंध तुरंत किया जाए ताकि छात्र व्यावहारिक ज्ञान अच्छी तरह हासिल कर सकें। बुनियादी ढांचे और तकनीकी संसाधनों में किसी भी स्तर पर कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

तकनीकी शिक्षा की बढ़ी विश्वसनीयता, दाखिलों में हुआ भारी इजाफा

बैठक में अधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में हरियाणा के तकनीकी शिक्षण संस्थानों के प्रति छात्रों का रुझान अभूतपूर्व रूप से बढ़ा है। डिप्लोमा फार्मेसी, बी.ई. और बी.टेक  जैसे तकनीकी कोर्सों में दाखिलों की संख्या में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 

इसी तरह, राजकीय संस्थानों और राज्य विश्वविद्यालय के विभागों में भी प्रवेश का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। शिक्षा मंत्री ने इस पर खुशी जताते हुए कहा कि यह बढ़ोतरी राज्य की तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता और विश्वसनीयता के प्रति जनता के बढ़ते भरोसे को दर्शाता है।

प्लेसमेंट के आंकड़ों ने दिखाई नई राह, डेटा हुआ अपडेट

बैठक में जानकारी दी गई कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान विभिन्न राजकीय बहुतकनीकी संस्थानों में बड़े स्तर पर जॉब मेले और प्लेसमेंट ड्राइव चलाए गए। इन प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं, जिसके तहत 4,650 विद्यार्थियों का सीधे कैंपस प्लेसमेंट हुआ है, जबकि 1,142 युवाओं को रोजगार मेलों के माध्यम से प्रतिष्ठित कंपनियों में नौकरियां मिली हैं।

इसके अलावा, प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए मॉडल ऑनलाइन स्थानांतरण अभियान (एमओटीपी) के तहत कंप्यूटर इंजीनियरिंग में लेक्चरर व प्रोग्रामर, इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में लेक्चरर और सिविल इंजीनियरिंग में लेक्चरर सहित कुल 9 अलग-अलग कैडरों का डेटा पूरी तरह अपडेट कर दिया गया है। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को भविष्य में भी इसी पारदर्शिता और गति के साथ काम करने के निर्देश दिए।

बैठक में उच्चतर शिक्षा के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री एके सिंह, तकनीकी शिक्षा विभाग के महानिदेशक श्री प्रभजोत सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

Tags: Mahipal Dhanda , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD