Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

एलपीयू ने इंटरनेश्नल ग्रेजुएशन दिवस मनाया, 30 से ज़्यादा देशों के छात्र अब ग्लोबल यात्रा का हिस्सा होगें

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, Rashmi Mittal
Listen to this article

Gurpreet Singh

Gurpreet Singh

5 Dariya News

जालंधर , 25 May 2026

Last updated on: May 25, 2026, 16:58 IST

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी ने ग्लोबल एकता, आकांक्षाओं और उपलब्धियों का जश्न मनाया, जब 30 से ज़्यादा देशों के 571 इंटरनेशनल छात्र भव्य 'इंटरनेश्नल स्टूडेंट्स ग्रेजुएशन दिवस' समारोह के लिए एक साथ आए। शानदार ग्रेजुएशन रोब और कैप पहने छात्रों ने कैंपस को गर्व, भावनाओं,  विभिन्न कल्चर और भविष्य के सपनों से भर दिया। 

नेपाल, अंगोला, म्यांमार, मंगोलिया, ज़िम्बाब्वे, तंजानिया, सूडान, यमन, लाइबेरिया, नाइजीरिया, श्रीलंका, भूटान, घाना और कई अन्य देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्रों ने इस प्रतिष्ठित समारोह में भाग लिया, जिससे यह वास्तव में एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम बन गया। जश्न की शुरुआत एक भव्य प्रोसेशन के साथ हुई, जिसमें ग्रेजुएट होने वाले छात्र तालियों, जयकारों और समारोहिक संगीत के बीच गर्व के साथ ऑडिटोरियम की ओर मार्च करते हुए आगे बढ़े। 

माहौल उत्साह और उपलब्धि से गूंज उठा, क्योंकि छात्रों ने एलपीयू में बिताए एकेडमिक पल, दोस्ती और यादगार अनुभवों के वर्षों को याद किया। डॉ. अशोक कुमार मित्तल, संसद सदस्य (राज्यसभा) और एलपीयू के फाउंडर चांसलर ने समारोह की अध्यक्षता की। ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को बधाई देते हुए डॉ. मित्तल ने कहा, “आज सिर्फ़ एक ग्रेजुएशन समारोह ही नहीं है, बल्कि यह साहस, दृढ़ता और वैश्विक दोस्ती का दिन है। 

आप में से हर कोई अपने वतन से आकांक्षाएं लेकर यहाँ आया था, और आज आप ग्लोबल स्तर पर एक सशक्त व्यक्ति के रूप में यहाँ से जा रहे हैं, जो नेतृत्व करने और प्रेरित करने के लिए तैयार हैं। आप जहाँ भी जाएं, मानवता, इनोवेशन और समावेशिता के मूल्य हमेशा आपकी यात्रा को मार्गदर्शित करेगें। एलपीयू हमेशा आपका दूसरा घर रहेगा।”

एलपीयू की प्रो चांसलर कर्नल डॉ. रश्मि मित्तल ने कहा, “एलपीयू हमेशा से एक वैश्विक समुदाय का घर रहा है, जहाँ विभिन्न संस्कृतियों, परंपराओं और देशों के छात्र एक परिवार के रूप में एक साथ सीखते और आगे बढ़ते हैं। जैसे ही आप दुनिया भर में अपनी नई प्रोफेशनल यात्राओं में कदम रखते हैं, आप न केवल अपनी डिग्रियाँ, बल्कि एलपीयू में सीखे गए मूल्यों, अनुभवों और वैश्विक दृष्टिकोण को भी अपने साथ ले जाएंगे, और इनोवेशन, एकता तथा सांस्कृतिक समझ के दूत बनेंगे।”  

इस समारोह की शोभा एलपीयू के प्रो वाइस चांसलर डॉ. लोविराज गुप्ता और कार्यकारी डीन तथा रजिस्ट्रार डॉ. मोनिका गुलाटी, साथ ही यूनिवर्सिटी के वरिष्ठ अधिकारियों, स्टाफ और इंटरनेश्नल अफेयर्स डिविजन के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने भी बढ़ाई।  कैंपस में 50 से ज़्यादा देशों के छात्र पढ़ाई कर रहे हैं और 3000 से ज़्यादा छात्रों का एक बढ़ता हुआ इंटरनेशनल समुदाय है; इस तरह एलपीयू एक विश्व-स्तरीय शिक्षण संस्थान के तौर पर अपनी स्थिति को लगातार मज़बूत कर रहा है।

550 से ज़्यादा इंटरनेशनल सहयोगों और दुनिया भर में व्यापक शैक्षणिक साझेदारियों के दम पर, यह यूनिवर्सिटी छात्रों के लिए वैश्विक अनुभव, शैक्षणिक गतिशीलता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और अनुभव-आधारित शिक्षा के ज़्यादा अवसर पैदा कर रही है। 

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , Rashmi Mittal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD