Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

मोहन लाल बड़ौली का वीरेश शांडिल्य के निवास पर भव्य स्वागत, बोले: मामा दे रहे शहीदों की सोच पर पहरा

आतंकवाद के खिलाफ जोरदार मुहिम छेड़ने व सनातन को मजबूत करने की मुहिम छेड़ने पर किया बड़ौली ने शांडिल्य को सम्मानित

Mohan Lal Badoli, BJP Haryana, Viresh Shandilya, Anti Terrorist Front India, ATFI, Ambala, Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अंबाला , 24 May 2026

Last updated on: May 25, 2026, 12:59 IST

भारतीय जनता पार्टी के हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली आज अंबाला शहर के सेक्टर-1 स्थित निवास पर एंटी टेररिस्ट फ्रंट इंडिया व ब्राह्मण महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य से मिलने पहुंचे। इस दौरान वीरेश शांडिल्य व उनके साथियों ने पंडित मोहन लाल बड़ौली का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें भगवान परशुराम जी की प्रतिमा और पारंपरिक पगड़ी भेंट कर सम्मानित किया।

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पंडित मोहन लाल बड़ौली उनके रिश्ते में भांजे लगते हैं क्योंकि बड़ौली की माता शांडिल्य परिवार से संबंध रखती हैं, जिसके चलते वह उन्हें अपना भांजा मानते हैं। शांडिल्य ने कहा कि पंडित मोहन लाल बड़ौली हरियाणा का गर्व हैं और उन्होंने अपने सरल स्वभाव, संगठन क्षमता तथा जनसेवा के माध्यम से प्रदेश में अलग पहचान बनाई है।

शांडिल्य ने कहा कि ब्राह्मण महापंचायत सदैव मोहन लाल बड़ौली के साथ खड़ी है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्रवादी सोच और विकासवादी विचारधारा पर पहरा देती रहेगी। उन्होंने कहा कि देशहित, सनातन संस्कृति और राष्ट्र की सुरक्षा के मुद्दों पर समाज को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए।

नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली की जोड़ी की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी और मोहन लाल बड़ौली हमेशा हंसमुख स्वभाव से लोगों से मिलते हैं तथा उनकी कार्यशैली प्रदेश को मजबूती प्रदान कर रही है। शांडिल्य ने कहा कि दोनों नेता जमीन से जुड़े हुए हैं और आम जनता के बीच सहज रूप से पहुंच बनाकर हरियाणा के विकास को नई दिशा दे रहे हैं।

मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा, आतंकवाद के खिलाफ जारी मुहिम, सनातन धर्म को मजबूत करने, सामाजिक समरसता, हिंदू-सिख भाईचारे तथा युवाओं को राष्ट्रहित के प्रति जागरूक करने जैसे कई अहम विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने वीरेश शांडिल्य द्वारा वर्षों से आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि वीरेश शांडिल्य लगातार शहीदों की सोच और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ना चाहिए। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्रों से जुड़े कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों नेताओं की मुलाकात को सामाजिक सौहार्द, राष्ट्रवाद और प्रदेशहित के लिए सकारात्मक संदेश बताया।

इस अवसर पर अशोक अग्रवाल, नवरत्न गर्ग, सुरेंद्रपाल केके, मनीष पासी, गगन बसंत, साहिल कक्कड़, अश्वनी शर्मा, सुधीर शर्मा,साहिल वैद, महेंद्र धीमान,विकास अग्रवाल, ईशान शर्मा, पंडित मुकेश शर्मा, पंकज शर्मा,संगीता वालिया, रीना शर्मा समेत कई गणमान्य मौजूद रहे ।

 

Tags: Mohan Lal Badoli , BJP Haryana , Viresh Shandilya , Anti Terrorist Front India , ATFI , Ambala , Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD