Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल 2026 : जोफ्रा आर्चर का बल्ले और गेंद से दमदार प्रदर्शन, आरआर ने एमआई को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई

Sports News, Cricket, IPL, IPL 2026, Jofra Archer, Rajasthan Royals, Mumbai Indians, Mumbai
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 24 May 2026

Last updated on: May 25, 2026, 11:37 IST

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में जगह बना ली है। वानखेड़े स्टेडियम में रविवार को खेले गए मुकाबले में आरआर ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को 30 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई। आरआर ने एमआई को हराकर चौथा स्थान हासिल किया है। राजस्थान के 14 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंक हो गए हैं।

आरआर के दिए 206 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी एमआई 9 विकेट पर 175 रन ही बना सकी। आरआर की जीत के हीरो जोफ्रा आर्चर रहे, जिन्होंने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाए थे। आरआर के लिए विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने सर्वाधिक 38 रन की पारी खेली।

26 रन की इस पारी में जुरेल ने 2 छक्के और 3 चौके लगाए। जोफ्रा आर्चर ने 15 गेंदों पर 32 और दासुन शनाका ने 15 गेंदों पर 29 रन की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने 17 गेंदों पर 27 रन बनाए थे। इसके अलावा, डोनोवन फरेरा ने 15 गेंदों पर 18, रवींद्र जडेजा ने 11 गेंदों पर नाबाद 19 और नांद्रे बर्गर ने 3 गेंदों पर नाबाद 10 रन बनाए थे।

एमआई के लिए चाहर ने 4 ओवर में 43 रन देकर वैभव सूर्यवंशी और डोनोवन फरेरा का अहम विकेट लिया। शार्दुल ठाकुर ने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए। विल जैक्स ने 2 ओवर में 12 रन देकर 1, एम गजनफर ने 3 ओवर में 45 रन देकर 1, कॉर्बिन बोश ने 4 ओवर में 38 रन देकर 1 विकेट लिए। 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एमआई की शुरुआत बेहद खराब रही।

रोहित शर्मा शून्य, नमन धीर 6, और रयान रिकल्टन 12 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा भी 3 रन बनाकर आउट हो गए। 38 रन पर 4 विकेट खो चुकी एमआई को सूर्यकुमार यादव और विल जैक्स ने संभाला। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की। जैक्स 18 गेंदों पर 33 रन बनाकर पांचवें विकेट के रूप में आउट हुए।

इस समय स्कोर 11.3 ओवर में 101 रन था। कप्तान हार्दिक पांड्या ने छठे विकेट के लिए सूर्यकुमार यादव के साथ 48 रन की साझेदारी की। हार्दिक ने 15 गेंदों पर 34 रन बनाकर आउट हुए। लगातार गिरते विकेटों के बीच सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक लगाया। वह 42 गेंदों पर 60 रन बनाकर आउट हुए। सूर्या ने अपनी पारी में 4 छक्के और 3 चौके लगाए।

इनके अलावा कोई बल्लेबाज नहीं चला। एमआई 20 ओवर में 9 विकेट पर 175 रन बना सकी और 30 रन से मैच हार गई। आरआर के लिए जोफ्रा आर्चर ने शानदार गेंदबाजी की। आर्चर ने 4 ओवर में सिर्फ 17 रन देकर 3 विकेट लिए। आर्चर ने रोहित शर्मा, नमन धीर और हार्दिक पांड्या के अहम विकेट लिए। नांद्रे बर्गर ने 4 ओवर में 43 रन देकर 2 और ब्रिजेश शर्मा ने 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए। यश राज पुंजा ने 4 ओवर में 44 रन देकर 2 विकेट लिए। 

 

Tags: Sports News , Cricket , IPL , IPL 2026 , Jofra Archer , Rajasthan Royals , Mumbai Indians , Mumbai

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD