Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शिरोमणी अकाली दल नया गांव के एकीकृत विकास के लिए 500 करोड़ रूपये खर्च करने के लिए प्रतिबद्ध : सुखबीर सिंह बादल

अकाली दल अध्यक्ष ने घोषणा की कि नया गांव को सभी पहलूओं में न्यू चंडीगढ़ का अभिन्न हिस्सा बनाया जाएगा

Sukhbir Singh Badal, Shiromani Akali Dal, SAD, Akali Dal, Punjab, Punjab News, Latest Punjab News, Ravinder Singh Khera, Ajmer Singh Khera, Gurdhyan Singh, Naya Gaon
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News (जे.के. बत्ता )

नया गांव (मोहाली) , 24 May 2026

Last updated on: May 24, 2026, 18:56 IST

शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने आज कहा है कि राज्य में सरकार बनने के बाद पार्टी नया गांव के एकीकृत विकास के लिए 500 करोड़ रूपये खर्च करने के लिए प्रतिबद्ध है। नगरपालिका चुनावों के लिए प्रचार के दौरान यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,‘‘ हम नया गांव के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम सभी कालोनियों को वैध बनाएंगें और एक आधुनिक सड़क नेटवर्क के साथ-साथ सीवरेज और सार्वजनिक लाइटों की व्यवस्था सुनिश्चित करेंगें। हम इसे हर तरह से न्यू चंडीगढ़ का अभिन्न अंग बनाएंगें।’’

सरदार बादल ने नया गांव से अपने व्यक्तिगत संबंध के बारे में बताते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री सरदार परकाश सिंह बादल ने इस क्षेत्र में काफी समय बिताया है।  उन्होने कहा,‘‘ यहां के लोगों को बुनियादी सुविधाएं भी नही दी जा रही । यह बेहद चिंता का विषय है कि पिछली कांग्रेस और मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार दोनों ने ही इस क्षेत्र की पूरी तरह से उपेक्षा की है।’’ 

उन्होने आश्वासन दिया कि एक बाद अकाली दल की सरकार बनने के बाद उसी स्थान का दौरा करेंगें और वहां के लोगों से पूछेंगें कि उनकी सभी शिकायतों का समाधान किया गया यां नही।’’सरदार बादल ने इस मौके पर रविंदर सिंह खेड़ा द्वारा किए जा रहे अच्छे कार्यों की बेहद सराहना की और क्षेत्र के लोगों से उन्हें पूरा समर्थन देने का आग्रह किया। इस अवसर पर पार्टीनेता गुरध्यान सिंह और एस.जी.पी.सी मैंबर अजमेर सिंह खेड़ा भी मौजूद थे।

 

Tags: Sukhbir Singh Badal , Shiromani Akali Dal , SAD , Akali Dal , Punjab , Punjab News , Latest Punjab News , Ravinder Singh Khera , Ajmer Singh Khera , Gurdhyan Singh , Naya Gaon

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD