Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें सुनाम में मेगा रोजगार मेले में 562 युवाओं का नौकरियों के लिए चयन ज़ीरकपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरेगी नई नगर परिषद : विधायक कुलजीत सिंह रंधावा डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात

 

अहमदाबाद में आयोजित हुआ 'संडे ऑन साइकिल' का 75वां संस्करण

मनसुख मांडविया बोले-स्वस्थ समाज से ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण

Mansukh Mandaviya, Dr Mansukh Mandaviya, BJP, Bharatiya Janata Party, Harsh Sanghavi, Ahmedabad, Commonwealth Games Day
Listen to this article

Armaan

Armaan

5 Dariya News

अहमदाबाद , 24 May 2026

Last updated on: May 24, 2026, 13:49 IST

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत चलाए जा रहे 'संडे ऑन साइकिल' इवेंट के 75वें संस्करण का आयोजन अहमदाबाद में हुआ। इस इवेंट में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी, अभिनेता आयुष्मान खुराना और ओलंपिक पदक विजेता गगन नारंग शामिल हुए। मनसुख मांडविया ने लोगों से साइकिल का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने की अपील की।

उन्होंने पत्रकारों संग बातचीत करते हुए कहा, "आज कॉमनवेल्थ डे और संडे ऑन साइकिल का 75वां संस्करण है। दोनों विषय को ध्यान में रखते हुए पूरे देश में संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया। भारत कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का मेजबान देश है और अहमदाबाद मेजबान शहर है। ऐसे में हजारों युवाओं ने संडे ऑन साइकिल के जरिए सभी युवाओं को खेल के मैदान में आने और खुद को फिट रखने का आह्वान किया है।

इसके साथ ही अहमदाबाद के मेरे युवा प्रधानमंत्री मोदी के तेल बचाओ अभियान के साथ जुड़े हैं।" खेल मंत्री ने साइकिल चलाने के तीन बड़े फायदे बताए। उन्होंने कहा कि साइकिल के इस्तेमाल से आप खुद को फिट रख सकते हैं और यह सर्वश्रेष्ठ कसरत है। इसके साथ ही साइकिल चलाने से प्रदूषण भी कम होता है और इससे तेल की बचत भी हो सकती है।

उन्होंने लोगों को संदेश दिया कि जीवन में साइकिल का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें। मनसुख मांडविया ने कहा कि अगर देश को आगे बढ़ाना है और पीएम मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करना है, तो देश के नागरिक को फिट रहना जरूरी है। अगर हम फिट रहेंगे, तो समाज स्वास्थ्य रहेगा और स्वास्थ्य समाज से ही समृद्ध राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।

वहीं, गगन नारंग ने संडे ऑन साइकिल को एक शानदार मुहिम बताया। उन्होंने कहा कि इतनी तादाद में युवाओं को इस मुहिम में शामिल होते देखकर अच्छा लगा। दिल्ली में संडे ऑन साइकिल इवेंट में शिक्षा मंत्री आशीष सूद हुए। उन्होंने कहा कि अगर डॉक्टर के पास जाने से पहले सभी नागरिक 30 मिनट साइकिल के पैडल पर मार लेंगे, तो वह खुद को फिट रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस समय पर तो साइकिल का उपयोग देशभक्ति का भी प्रतीक है और ऊर्जा, पेट्रोल बचाने के लिए यह अपने आप में एक अनूठा प्रयास है।

 

Tags: Mansukh Mandaviya , Dr Mansukh Mandaviya , BJP , Bharatiya Janata Party , Harsh Sanghavi , Ahmedabad , Commonwealth Games Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD